टीवी इंडस्ट्री से एक और टेंशन वाली खबर, बिग बॉस फेम सृष्टि रोड़े अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 28 जून: 2020 की तरह 2021 भी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के लिए काफी बुरा जा रहा है। अब खबर आ रही है बिग बॉस 12 फेम सृष्टि रोड़े की तबीयत खराब है। जिस वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि सृष्टि की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने खुद अपनी हेल्थ का अपडेट फैन्स के साथ साझा किया है। इसके अलावा फैन्स भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

5 दिन पहले हुई सर्जरी

5 दिन पहले हुई सर्जरी

एक पोस्ट में सृष्टि ने कहा कि सर्जरी को 5 दिन का वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी मैं अस्पताल में हूं। मेरी हालत में सुधार हो रहा है, जिसकी वजह आप सबका प्यार है। सृष्टि ने सर्जरी की वजह तो नहीं बताई लेकिन फैन्स की ओर से मिले संदेशों के लिए उन्हें धन्यवाद जरूर कहा। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते ही कई बड़ी हस्तियों ने भी कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वो जल्द अस्पताल से घर पहुंच जाएंगी।

मनीष से तोड़ा रिश्ता

मनीष से तोड़ा रिश्ता

सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी। इसके बाद वो छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह-एक नई उम्मीद, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे शोज में नजर आईं, लेकिन बिग बॉस से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। इसके साथ ही टीवी एक्टर मनीष नागदेव के साथ उनका अफेयर था। जिनसे 2017 में उन्होंने सगाई कर ली, लेकिन उनके फैन्स तब हैरान रह गए जब बिग बॉस से निकलते ही उन्होंने मनीष के साथ सारा रिश्ता खत्म कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच दरार की वजह रोहित सुचांती को माना गया था।

नट्टू काका को कैंसर

नट्टू काका को कैंसर

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई थी, जहां 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक को कैंसर हो गया। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि मैं मेकअप लगाकर ही मरना चाहता हूं। साथ ही अपनी आखिरी सांस तक काम करना चाहता हूं। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैन्स काफी दुखी हुए थे। साथ ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+