कविता के साथ अली गोनी ने किया हिंसक बर्ताव, एक्ट्रेस को चोट लगी तो Bigg Boss ने दी ये सजा

कविता के साथ अली गोनी ने किया हिंसक बर्ताव, एक्ट्रेस को चोट लगी तो Bigg Boss ने दी ये सजा

मुंबई: Bigg Boss 14 में इन दिनों सबसे ज्यादा फाइट कविता कौशिक और अली गोनी में देखने को मिल रही है। बिग बॉस को हैरानी तब हुई जब कविता कौशिश और अली गोनी के बीच हिंसक लड़ाई हुई। इस लड़ाई में अली गोनी ने कविता के साथ हिंसक बर्ताव किया और घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इस लड़ाई में कविता को चोट भी लगी है। इस के बाद बिग बॉस के सब्र का बांध टूट गया है और उन्होंने घर वालों को अनुशासन का पाठ सिखाने के लिए घर की कैप्टन कविता को एक विशेष अधिकार दिया।

Bigg Boss 14

बिग बॉस कविता को कहते हैं कि उन्हें जिनकी भी लगती लगती है, उसका निजी सामना उठाकर वो बिग बॉस को सौंप दें। इसके बाद कविता अली का सामान उठाकर एक बॉक्स में डाल देती हैं, जो बिग बॉस द्वारा दिया गया था।

इसी बात को लेकर अली और कविता में लड़ाई हो जाती है। मंगलवार (24 नवंबर) को दिखाए गए प्रोमो में दिखता है कि कविता इसी लड़ाई के दौरान अली को कहती हैं कि वो उनकी बाप हैं। जिसके बाद अली भड़क जाते हैं और वो तोड़फोड़ करते हैं, उसी दौरान कविता को चोट लग जाती है। जिसके बाद कविता बिग बॉस से कहती हैं कि अगर आपने बिग बॉस 14 के घर में गुंडा पाला हुआ है तो वह ऐसे माहौल में नहीं रह सकती हैं।

कविता कहती है कि अली गुंडा है...और वो ऐसे माहौल में सुरक्षित फील नहीं करती हैं। वहीं अली गोनी कहते हैं कि वो कविता का जीना हराम कर देंगे। अली कहते हैं कि कविता रात को 3 मिनट के लिए भी सोकर दिखाएं, उनकी नींद हराम कर देंगे।

मीडिया रिपोर्ट और बिग बॉस के फैन क्लब ने लिखा है कि कविता को चोट लगने के बाद बिग बॉस ने अली गोनी को एक और हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। जबकि अली पहले से ही इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+