Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता की कुर्बानी ने जीता दर्शकों का दिल, हारकर भी बन गए 'विनर'

Vikas Gupta Eliminate From BB House: बिग बॉस (Big Boss 14) के 'मास्टर माइंड' कंटेस्टेंट कहे जाने वाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) अब बीबी हाउस से बेघर हो चुके हैं। शो के दर्शकों को इस बात से दिक्कत थी कि वह बार-बार घर से बाहर जाते हैं और फिर उनकी एंट्री होती है। हालांकि अब संभावना जताई जा रही है कि शो में अब विकास गुप्ता की वापसी नहीं होगी, लेकिन जाते-जाते भी उन्होंने अपने एक फैसले से दर्शकों का दिल जीत लिया। विकास गुप्ता को अब उनके फैंस सही मायनों में शो का विजेता बता रहे हैं।

विकास के पास था एलिमिनेशन बचाने का मौका

विकास के पास था एलिमिनेशन बचाने का मौका

दरअसल, रविवार को 'वीकेंड का वार' (weekend ka vaar) एपिसोड में विकास गुप्ता को बिग बॉस 14 का घर छोड़कर जाना पड़ा। शो के मुताबिक राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) में सबसे कम वोट विकास गुप्ता को मिले थे। हालांकि विकास गुप्ता के पास खुद को एलिमिनेशन बचाने का मौका था लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। आपको बता दें कि विकास गुप्ता जोकर कार्ड इस्तेमाल कर खुद को घर से बेघर होने से बचा सकते थे।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: विकास गुप्ता की कुर्बानी ने जीता दर्शकों का दिल, हारकर भी बन गए 'विनर'
    सलमान खान ने दिया सोचने का समय

    सलमान खान ने दिया सोचने का समय

    बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान ने विकास गुप्ता को सोचने के लिए दो मिनट का समय दिया। जोकर कार्ड इस्तेमाल करने के लिए विकास गुप्ता को कई अन्य सदस्यों ने भी सलाह दी लेकिन उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला लिया। विकास के फैसले के पीछे एक बड़ी वजह थी। वह ये कि अगल विकास गुप्ता जोकर कार्ड इस्तेमाल करते तो उनके बाद जिसे सबसे कम वोट मिला था वो कंटेस्टेंट बेघर हो जाता।

    विकास गुप्ता ने देवोलीना को बचाया

    विकास गुप्ता ने देवोलीना को बचाया

    बता दें कि विकास गुप्ता के बाद सबसे कम वोट देवोलीना भट्टाचार्जी को मिले थे, जो बिग बॉस 14 में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई हैं। अगर देवोलीना बेघर होती तो इसका मतलब था कि एजाज खान की कभी भी शो में वापसी नहीं हो सकती थी। काफी सोच विचार के बाद विकास गुप्ता ने देवोलीना को बचाने का फैसला लिया और खुद खुशी-खुशी शो से बाहर हो गए। विकास गुप्ता के इस फैसले ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    विकास की कुर्बानी ने जीता दर्शकों का दिल

    विकास की कुर्बानी ने जीता दर्शकों का दिल

    विकास गुप्ता की इतनी बड़ी कुर्बानी देने के बाद लोग असल में उन्हें शो का विनर बता रहे हैं। विकास चाहते तो आराम से खुद को बेघर होने से बचा सकते थे लेकिन उन्होंने दर्शकों के फैसले का सम्मान करते हुए उनके फैसले को कबूल किया। विकास गुप्ता का दिल इस बात के लिए राजी नहीं था कि वह कर कार्ड को यूज़ करके वह बच जाएं, वह भी तब जब दर्शकों ने उन्हे शो से बाहर करने का फैसला किया है। विकास की विदाई पर राखी सावंत फूट-फूटकर रोईं।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest : सिंधु बार्डर पर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी देखकर बोलीं स्वरा-'हो गया सबका साथ, सबका विकास?'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+