Bigg Boss 14: आखिर पवित्रा की किस बात पर गुस्सा हुए सलमान खान, कहा- 'आप होश में नहीं हैं', देखें Video

Bigg Boss 14: आखिर पवित्रा की किस बात पर गुस्सा हुए सलमान खान, कहा- 'आप होश में नहीं हैं', देखें Video

नई दिल्ली: Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 14' के रविवार (08 नवंबर) को आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान पवित्रा पूनिया की जमकर क्लास लगाएंगे। सलमान खान ने पवित्रा पूनिया को सुनाते हुए ये तक कहा कि आप इन दिनों होश में नहीं है। कुछ भी कर रही हैं। (Salman khan bashes Pavitra Punia) पवित्रा पूनिया के अलावा सलमान खान जान कुमार सानू और निक्की तंबोली को भी सुनाने वाले हैं। जान को तो सलमान ने ये तक कहा है कि वो अब घर के ''बदतमीज ब्वॉय'' बनते जा रहे हैं।

पवित्रा से बोले सलमान- ये अग्रेशन है या फुल ऑन ड्रामा

पवित्रा से बोले सलमान- ये अग्रेशन है या फुल ऑन ड्रामा

बिग बॉस 14 के घर में इस हफ्ते एजाज खान कैप्टन थे। इस हफ्ते एजाज खान ने जैस्मीन भसीन को नॉमिनेशन ने बचाया था। उसके एक दिन बाद पवित्रा की इस बात को लेकर एजाज खान ने जमकर लड़ाई हुई। पवित्रा ने एजाज के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। पवित्रा की इसी बात को लेकर सलमान खान उनपर गुस्सा हुए हैं।

कलर्स चैनल ने जो वीडियो जारी किया है, उसके मुताबिक पवित्रा से सलमान कहते हैं, पवित्रा एजाज को जो तुमने कोहनी मारी है और गालियां बकीं, यह अग्रेशन है या फुल ऑन ड्रामा और फुल ऑन ऐक्टिंग?

पवित्रा कहती हैं, मैंने कब गालियां दीं?...इसपर सलमान कहते हैं, हम आपको फुटेज दिखा देते हैं। उसके बाद सलमान खान पवित्रा और एजाज की लड़ाई का फुटेज दिखाते हैं। जिसको देखकर पवित्रा चुप हो जाती हैं।

बार-बार सॉरी बोलो और फिर वही करो: सलमान खान

बार-बार सॉरी बोलो और फिर वही करो: सलमान खान

सलमान खान पवित्रा से कहते हैं, 'मुझे नहीं पता किआप दोनों के बीच ये क्या केमिस्ट्री है। लेकिन पवित्रा आप अभी होश में नहीं हैं।' पवित्रा इसके जवाब में कहती हैं- सॉरी....सलमान पवित्रा को रोक कर बोलते हैं, ''आप अब कुछ मत बोलो। यह कोई तरीका नहीं है पेश आने का। बार-बार सॉरी बोलोगी और यही चीजें करती रहोगी। इससे क्या सब ठीक हो जाएगा।''

नॉमिनेशन के दौरान एजाज खान ने बतौर कैप्टन अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल कर पवित्रा की बजाय जैस्मिन भसीन को बेघर होने से बचाया था। जिससे काफी लोग हैरान हो गए थे।

जान से बोले सलमान- तुम ''बदतमीज ब्वॉय'' बनते जा रहे हो

जान से बोले सलमान- तुम ''बदतमीज ब्वॉय'' बनते जा रहे हो

पवित्रा के बाद सलमान ने जान कुमार सानू को भी सुनाया। सलमान खान कहते हैं, घर में तुम एक स्वीट ब्वॉय के रूप में आए थे लेकिन अब तुम ''बदतमीज ब्वॉय'' बनते जा रहे हो। सलमान खान ने जान को कहा, यह उनके व्यक्तित्व और छवि को प्रभावित कर रहा है।

सलमान खान ने निक्की को राहुल के साथ एक टास्क के दौरान ऑक्सीजन मास्क अपनी पैंट में छिपाने के लिए भी डांटते दिखे हैं। निक्की को सलमान कहते हैं, तुमने टास्क के दौरान मास्क जिस जगह छिपाई वो तुम्हे बोलने में भी शर्म आ रही है...अगर यह काम राहुल ने किया होता तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+