Bigg Boss 14: बिग बॉस हाउस में होगी राखी सावंत के पति की एंट्री! कंटेस्टेंट के तौर पर घरवालों को देंगे टक्कर
नई दिल्ली। Bigg Boss News: टीवी के मशहूर शो बिग बॉस के सीजन 14 को भी दर्शकों को काफी प्यार मिल रहा है। बिग बॉस हाउस (Bigg Boss house) में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद से घर में चैलेंज बढ़ गया है, आने वाले दिनों में सीजन 14 के कंटेस्टेंट और एक्स-कंटेस्टेंट के बीच जंग देखी जा सकती है। इस बीच बिग बॉस हाउस में चैलेंजर कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची राखी सावंत के पति (Rakhi Sawant husband Ritesh) के भी बीबी हाउस में एंट्री की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) कई बार शो में अपने पति का जिक्र कर चुकी हैं, अब ऐसा लगता है कि वह बिग बॉस के जरिए दुनिया के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं।

बिग बॉस में रखी के पति की एंट्री!
एक इंटरव्यू में राखी सावंत के पति रितेश (Ritesh) ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए जल्द ही बिग बॉस 14 में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे। रितेश ने बताया कि वह शो के निर्माताओं के सामने पहले ही बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा बता चुके हैं और जल्द ही वह बीबी हाउस में नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि उन्होंने निर्माताओं से जनवरी के पहले सप्ताह में बिग बॉस हाउस में एंट्री कराने को कहा है। फिलहाल रितेश शो के निर्माताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

क्रिसमस पर होने वाली थी बीबी हाउस में एंट्री
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रितेश ने कहा, 'मैंने बिग बॉस के निर्माताओं से कहा है कि मैं एक प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश करना चाहता हूं और वो इस पर काम कर रहे हैं। शो के निर्माता चाहते थे कि मैं क्रिसमस पर घर में एंट्री लूं, लेकिन तब मैं अपने काम में व्यस्त था, मैं घर के अंदर नहीं जा सकता था। मैंने निर्माताओं से एक सप्ताह पहले ही सूचित करने के लिए कहा है। अगर मुझे बिग बॉस में जाना है तो उससे पहले कुछ चीजें निपटानी होंगी।'

शो के मेकर्स के कॉल का इंतजार
रितेश ने कहा कि उन्होंने शो के मेकर्स से जनवरी के पहले सप्ताह में घर में एंट्री दिलाने को कहा है, लेकिन अभी तक उन्हें पक्का नहीं बताया गया है कि मेकर्स कब बुलाएंगे। रितेश ने कहा, मैं सप्ताह के मध्य तक बीबी हाउस में एंट्री करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैंने शो के मेकर्स के अनुरोध किया है कि वह मुझे एक कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भेजें। मुझे लगता है कि राखी एक आशीर्वाद के रूप में मेरे जीवन में आई हैं और वह बहुत अच्छी इंसान हैं।

रुबीना-अभिनव से राखी ने कही थी ये बात
बता दें कि इससे पहले राखी ने खुद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने पति रितेश से बिग बॉस 14 में आने का आग्रह किया है। राखी ने कहा था, 'मैंने इनको बोला हाथ जोड़ कर कि बहुत बड़े शो में जा रही हूं, हो सके तो एकबार आ जाना। कुछ तो करो मेरी इज्जत तो रखो।' बता दें कि शो में अगर राखी के पति रितेश की एंट्री होती है तो राहुल महाजन की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीबी हाउस में पहले ही राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच बहस हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में डरावनी ताकत की गिरफ्त में आईं राखी सावंत ! उनसे डरे घर वाले, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications