Bigg Boss 14: राखी सावंत ने दिया श्राप तो जैस्मिन ने खोया आपा, तोड़ दी राखी की नाक!

नई दिल्ली। Bigg Boss 14: बिग बॉस सीजन 14 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। घर में अब नए और पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच दंगल शुरू हो गया है। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और अली गोनी ने मिलकर बिग बॉस हाउस में आए नए कंटेस्टेंस के घर से बाहर निकालने की योजना बना ली है। अली गोनी (Aly Goni) की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) ने तो पुराने कंटेस्टेंट के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है, उनकी सबसे पहली शिकार 'एंटरटेनमेंट क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) बनी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शो के अपकमिंग एपिसोड के टीजर में जैस्मिन और राखी के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिली है।

जैस्मिन और राखी की भयानक भिड़ंत

जैस्मिन और राखी की भयानक भिड़ंत

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के बीच कई लड़ाईयां देखी गई हैं लेकिन बिग बॉस के नियमों के मुताबिक कोई भी एक दूसरे को शारीरिक रूप से छू नहीं सकता या नुकसान नहीं पहुंचा सकता। हालांकि आज दिखाए जाने वाले एपिसोड में राखी सावंत और जैस्मिन भसीन के बीच होने वाली खतरनाक लड़ाई में किसी एक को चोट लगने वाली है। वायरल हुए टीजर में देखा जा सकता है कि राखी, जैस्मीन और अली गोनी किचन एरिया में कॉफी को लेकर झगड़ रहे हैं।

राखी सावंत ने दिया श्राप

राखी सावंत ने दिया श्राप

बता दें कि लड़ाई की शुरुआत अली और राखी सावंत में होती है जब वह बोलती हैं कि कॉफी को लेकर उनके पीछे स्माइल करेगा, भगवान करे उसका बहुत बड़ा ऐक्सिडेंट होगा। इस दौरान अली गोनी, राखी सावंत को ऐसी बातें बोलने से रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन जह राखी ऐक्सिडेंट वाली बात बोलती हैं तो वह अपना आपा खो देते हैं। अली चिल्लाकर बोलते हैं कि कोई किसी को ऐसा कैसे बोल सकता है? इसके बाद राखी फिर जैस्मिन से भिड़ जाती हैं।

जैस्मिन ने खोया आपा

जैस्मिन ने खोया आपा

उन दोनों के बीच इस कदर लड़ाई बढ़ती है कि जैस्मिन अपना आपा को देती हैं और वह राखी सावंत के सिर पर पूरी ताकत से पेंग्विन का हुड दे मारती हैं। इस बीच राखी सावंत दर्द में कराहते हुए जोर से चिल्लाती हैं कि उनकी नाक में लग गई है। राखी सावंत रोने लगती हैं और अपना सिर बार-बार टेबल पर मारने लगती हैं। खुद को चोट पहुंचाता देख अली गोनी, राखी सावंत को रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वह लगातार अपना सिर पटकती रहती हैं।

क्या होगा जैस्मिन की इस हरकत का अंजाम

क्या होगा जैस्मिन की इस हरकत का अंजाम

इस बीच जैस्मिन भी शांत होने का नाम नहीं लेती और वह पेंग्विन हुड को जोर से किक करती है। जैस्मिन, राखी सावंत को 'नौटंकी' कहती हैं। उधर, राखी सावंत जोर-जोर से रोती हैं। प्रोमों वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर राखी और जैस्मिन के फैंस भिड़ गए हैं। यूजर्स ने जैस्मिन को गलत दिखाने का आरोप लगाया है। अब राखी पर जैस्मिन के इस हमले का क्या अंजाम होता है और सच क्या है, इसका पता आज के एपिसोड में होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने राखी सावंत को कहा सस्ती सेलेब्रिटी तो भड़के उनके पति रितेश, याद दिलाई पुरानी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+