BB14: बिगबॉस में टास्क करने से रुबीना ने किया मना, तो बोलीं गौहर- 'गलत शो में आ गईं, अगर ये सिर्फ...'

BB14: बिगबॉस में टास्क करने से रुबीना ने किया मना, तो बोलीं गौहर- 'गलत शो में आ गईं, अगर ये सिर्फ तारीफ सुनना चाहती हैं।'

Bigg Boss 14: बिगबॉस 14 में पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina dilaik) चर्चा में बनी हुई हैं। बीते हफ्ते में रुबीना दिलैक की पर्सनैलिटी खुलकर सामने आ रही है। पिछले दिनों उनको कई बार घर वालों के सामने हाई टोन में अपनी बात रखते देखा जा सकता है। सीनियर गौहर खान (Gauahar Khan), हिना खान (Hina khan) और सिद्धार्थ शुक्ला से भी रुबीना दिलैक का झगड़ा हो चुका है। रविवार (18 अक्टूबर) को वीकेंड के वॉर में रुबीना ने बिग बॉस से ही बगावत कर डाली। उन्होंने बिगबॉस का दिया हुआ टास्क करने से मना कर दिया। जिसको लेकर गौहर खान, जो पहले रुबीना की तारीफ की थी, उन्होंने कहा कि रुबीना गलत शो में आ गई हैं।

गौहर बोलीं- गलत शो में आ गईं रुबीना, अगर...'

गौहर बोलीं- गलत शो में आ गईं रुबीना, अगर...'

गौहर खान ने हिना से बात करते हुए रुबीना पर कमेंट करते हुए कहा, रुबीना एक गलत शो में आई हैं, अगर वो अपने बारे में बस अच्छी बातें और तारीफ ही सुनना चाहती हैं तो। गौहर की बात पर हिना खान ने भी सहमति जताई।

गौहर खान ने हाल ही के एपिसोड में रुबीना की तारीफ की थी। गौहर ने कहा था, अब मुझे ऐसा लग रहा है कि रुबीना बिग बॉस-14 की विजेजा बन सकती हैं। हिना ने भी रुबीना के पिछले दिनों में अपनी बात रखने के लिए तरीफ की थी। लेकिन इस बार रुबीना के रवैये से गौहर, हिना सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान भी नाराज दिखें।

किस टॉस्क को करने से रुबीना ने किया मना

किस टॉस्क को करने से रुबीना ने किया मना

रविवार (18 अक्टूबर) को टेलीकास्ट हुए वीकेंड का वार एपिसोड में बिगबॉस ने रुबीना और निक्की को एक टास्क दिया था। टास्क के तहत घरवालों अपना कारण बताते हुए बताना था कि रुबीना और निक्की में से किसके दिमाग में ज्यादा कचड़ा भरा है। रुबीना ने इसी टास्क को करने से मना कर दिया था।

रुबीना ने कहा कि वह इस टास्क का हिस्सा नहीं बनेंगी...क्योंकि ये अपमानजनक है। रुबीना ने कहा, हमारे शो के हेड हमें ये बोल रहे हैं कि आपके दिमाग में कचड़ा भरा है, ये बात मुझे अच्छी नहीं लगी।

सलमान ने कहा- रुबानी आपको दिक्कत है तो शो छोड़ सकती हैं

सलमान ने कहा- रुबानी आपको दिक्कत है तो शो छोड़ सकती हैं

वीकेंड का वार में सलमान खान ने रुबानी को टास्क ना करने के लिए खरी खोटी सुनाई। सलमान ने शो के फॉर्मेट पर सवाल उठाने के लिए रुबीना को डांट भी लगाई। सलमान ने रुबीना को उनके व्यवहार के लिए कहा, अभी तक तो आपका अपमान हुआ ही नहीं है। सलमान ने रुबानी से कहा, आपको बिग बॉस से इतनी समस्याएं हैं, तो आप किसी भी समय शो छोड़ सकती हैं। सलमान ने कहा कि रुबीना आपको इतनी दिक्कत हो तो बोलिए हम शो में सबकुछ आपसे पुछकर ही करेंगे।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के अलावा इन सितारों ने की है बिग बॉस की होस्टिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+