Bigg Boss 14: राखी सावंत के खिलाफ हुआ पूरा घर, जानें कैसे किया गया उन्‍हें परेशान

Bigg Boss 14: राखी सावंत के खिलाफ हुआ पूरा घर, जानें कैसे किया गया उन्‍हें परेशान

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत के आने के बाद रह दिन नया नाटक देखने को मिल रहा हैं। राखी सावंत को घर का कैप्‍टन बना दिया गया है लेकिन अब बिग बॉस के घर में राखी सावंत से हर कोई खफा हो चुका है और हर कोई उनकी कैप्टेंसी पर सवाल उठा रहा है। राखी की बात कोई भी घर वाला नहीं मान रहा है जिसके कारण राखी सावंत काफी परेशान हो चुकी है। अब इससे जुड़ा शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें राखी सावंत रोते हुए नजर आ रही है और कहती नजर आ रही है कि उन्‍होंने कैप्‍टन बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी है।

अर्शी ने कैप्‍टन का ऑडर मानने से किया इंकार

अर्शी ने कैप्‍टन का ऑडर मानने से किया इंकार

प्रोमो में आप देख देख सकते हैं कि घर की कैप्‍टन राखी सावंत ने अर्शी को बाथरूम साफ करने को कहा तो अर्शी ने साफ इंकार करते हुए बोल दिया कि मैं नहीं करूंगी। जिसके बाद राखी ने धमकाया जो उनकी बात नहीं मानेगा उसे वो दंड देंगी। वहीं दूसरे सीन में एजाज खान ने ख्राखी से बोलते दिख रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा. तो राखी भी बोलती हैं कि तुम करोगे. दोनों काफी चींखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।

अर्शी ने चुराए कपड़े

अर्शी ने चुराए कपड़े

इस प्रोमो में अर्शी खान बीबी मॉल से कपड़े चुराते हुए दिख रही हैं और हंसते हुए बोल रही हैं कि चोरी सामने होगी अभी और राखी अर्शी को रोकते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरे सीन में अर्शी बोल रही हैं कि इस कैप्टन ने तो नाक कटवा दी। इस सबके बाद घर की कैप्‍टन राखी सावंत सभी कंटेस्टेंट को सोने से उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा-कैप्टन राखी नहीं कर पाईं घर को काबू। क्या होगा इसका नतीजा।

घर वालों ने राखी के निकाले आंसू

घर वालों ने राखी के निकाले आंसू

इस प्रोमो में राखी परेशान होकर रोती हुई द‍िखाई देती है और कैप्‍टन बनने पर पछताती हुई नजर आती है। वहीं इस सप्‍ताह राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक और सोनाली फोगाट नॉमिनेट हुए हैं। अब आगे देखना है कि राखी सावंत कैप्‍टन बनकर कैसे घर वालों से सारे टास्‍क करवा पाती है ?

https://www.filmibeat.com/photos/feature/bollywood-s-hottest-liplocks-42267.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+