Bigg Boss 14 फिनाले से पहले राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर खोला ये राज, देखें वीडियो

Bigg Boss 14 फिनाले से पहले राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर खोला ये राज, देखें वीडियो

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 अब फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। सलमान खान द्वारा होस्‍ट किए जा रहे शो में चैलेजर के तौर पर जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है तभी से दर्शकों को हर एपिसोड में नई नौटंकी देखने को मिल रही हैं। जब से राखी सावंत की इस शो में एंट्री हुई है तब से उनके रहस्‍यमय शादी वाले पति रितेश को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं राखी सावतं पर शुरूआत से आरोप लग रहा है कि उनकी शादी महज काल्‍पनिक हैं लेकिन राखी और उनका परिवार सदा से दावा करता आया है कि शादी सच्‍ची है। वहीं अब राखी सावंत ने वेलेनटाइन के मौके पर बिग बॉस के कैमरे के सामने अपने पति रितेश को लेकर राज खोले है।

राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर बताई ये बात

राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर बताई ये बात

दरअसल, बिग बॉस 14 के शो मेकर्स ने मंगलवार के शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके मुताबिक राखी सावंत वेलंटाइन डे के अवसर कैमरे के सामने अपने पति के लिए कुछ बातें कहते हुए बुरी तरह से रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत रोते हुए रितेश को कहा कि रितेश हमने कभी साथ में वेलेंटाइन साथ नहीं मनाया, हैप्‍पी वेलेंटाइन डे रितेश, और अंत में राखी ने कहा कि मुझे हमेशा लगा कि तुम मेरे destiny हो but i dont know! इस वीडियो में राखी हाथ में हार्ट शेप का लाल रंग का गुब्बारा भी लिए हुए हैं और रोते हुए दिखाई दे रही हैं। राखी के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनको सात्‍वना दे रहे हैं। इस लिंक पर देखें राखी सावंत का वो व‍ीडियो जिसमें उन्‍होंने पति रितेश को लेकर खोले राज

राखी सावंत के बिग बॉस में एंट्री के बाद बोली थी ये बात

राखी सावंत के बिग बॉस में एंट्री के बाद बोली थी ये बात

बता दें राखी सावंत ने अचानक शादी की खबर सुनाकर सबको चौंका दिया था। एक दिन अचानक राखी ने खुलासा किया कि उसने ब्रिटेन के एक व्यापारी से शादी की है और पहचान छिपाकर रखी गई थी और लोगों को लगा कि वह एक बार फिर प्रचार के लिए ऐसा कर रही हैं। राखी का जबरदस्‍त मजाक बनाया गया और पूरे इंटरनेट पर ट्रोल किया गया क्योंकि लोगों ने उस पर भरोसा नहीं किया क्योंकि उसके पति की तस्वीरें सामने नहीं आई थीं। जब राखी सावंत ने बिग बॉस में एंट्री की किया तो उससे उसकी शादी के बारे में फिर से पूछताछ की गई और उसे स्पष्ट करना पड़ा कि वह वास्तव में शादीशुदा है और पॉपुलरटी के लिए ऐसा नहीं कर रही हैं। राखी सावंत के बिग बॉस में एंट्री के बाद कहा जा रहा था कि जल्‍द ही इस शो के मंच पर राखी सावंत के एनआरआई पति रितेश एंट्री दुनिया के सामने आएंगे।

राखी के पति रितेश ने चुप्‍पी तोड़ते हुए बोली थी ये बात

राखी के पति रितेश ने चुप्‍पी तोड़ते हुए बोली थी ये बात

मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार पति रितेश ने चुप्‍पी तोड़ते हुए राखी से अपनी शादी की सच्‍चाई बयां की थी "राखी और मेरी शादी बहुत कम समय में हुई। हमारे पास कुछ भी प्लान करने का समय नहीं था। मैं दो-तीन अलग-अलग प्रोजेक्‍ट को भी संभाल रहा था, जिन्हें गोपनीय माना जाना था और उसी के कारण, मैंने खुद को जाहिर नहीं करने का फैसला किया। मैंने राखी का अनुरोध किया था मेरी पहचान अभी सीक्रेट ही रखें।

भाई ने जीजा रितेश को लेकर बोली थी ये बात

भाई ने जीजा रितेश को लेकर बोली थी ये बात

वहीं कुछ दिनों बाद राखी के भाई राकेश सावंत ने जीजा रितेश को लेकर कहा था कि मेरी बहन ने शादीशुदा होने का नाटक नहीं किया है। उनके पति पोलैंड में रहते हैं। उन दोनों की शादी मे मेरा पूरा परिवार मौजूद थे। मेरी बहन राखी ने जब शादी कि तो पूरी दुनिया को बताया उन्‍होंने कोई नाटक नहीं किया। मेरे रितेश जीजा कोई मनगढंत किरदार नहीं हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/raai-laxmi-13522.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+