Jasmin Bhasin ने पहनी इतनी छोटी शॉर्ट्स, लोगों ने पूछा-दीदी पैंट क्यों नहीं पहनी?

मुंबई, मई 26: टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में जैस्मिन अपने अजीबो-गरीब ड्रेस के चलते चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके में एक कॉफी शॉप के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान जैस्मिन रेड कलर की हुडी और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं। उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं।

जैस्मिन जुहू इलाके में स्पॉट की गईं

जैस्मिन जुहू इलाके में स्पॉट की गईं

एक्ट्रेस जैस्मिन बीते दिन की शाम को जुहू इलाके में स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की स्वेट शर्ट पहनी थी। एक्ट्रेस ने स्वेट शर्ट के नीचे काले रंग का छोटा सा शॉर्ट्स पहन रखा था। उनका शॉर्ट्स इतना छोटा था कि तस्वीरों में वो नजर ही नहीं आ रहा था। ऐसा लग रहा था मानो जैस्मिन ने स्वेट शर्ट के नीचे कुछ पहना ही नहीं। ऐसे में अब जैस्मिन भसीन को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने फोटो पर कमेंट कर पूछा, 'दीदी पैंट क्यों नहीं पहनी?

जैस्मिन इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं

जैस्मिन इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं

एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'लगता है दीदी नीचे पैंट पहनना भूल गईं शायद। इस दौरान जैस्मिन भसीन ने गरीब बच्चों से बड़े प्यार से बात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। जैस्मिन ने उनसे हंस-हंसकर खूब बातें की। जैस्मिन इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। याद दिला दें कि जब वो बिग बॉस के घर से बाहर आई थीं तो शटरबग्स ने उन्हें स्पॉट किया और उस दौरान उनकी ड्रेस में प्राइस टैग लटक रहा था। उस बार भी एक्ट्रेस खूब ट्रोल हुई थीं।

जल्द ही बेव सीरीज में दिखेंगी जैस्मिन

जल्द ही बेव सीरीज में दिखेंगी जैस्मिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद जैस्मिन भसीन दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही म्यूजिक वीडियो में वे बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ नजर आईं। 'सूट बड़ा टाइट..' और 'तू भी सताया जाएगा...' दोनों ही गाने हिट रहे। 'बिग बॉस 14' के बाद जैस्मिन भसीन के पास ऑफर्स की भरमार लगी हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही एक्ट्रेस किसी वेब सीरीज या फिल्म में नजर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+