Bigg Boss 14: रुबिना को साड़ी में देख उन्हें दिल दे बैठे थे अभिनव शुक्ला, जानिए कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

नई दिल्ली। बिग बॉस के सीजन 14 में टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक और उनके पति एवं टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस शो को लेकर इस समय चर्चा में हैं। इस शो में हिस्सा लेने वाला ये पहला कपल है। हालांकि दोनों ने शो में आने से पहले ही ये स्पष्ट कर दिया था कि वह इस गेम के बीच में अपने रिश्ते को नहीं आने देंगे। दोनों ने दो साल पहले शिमला में शादी की थी। तो चलिए आज इनकी प्रेम कहानी के बारे में जानते हैं और शिमला में हुई इनकी शादी की कुछ तस्वीरें भी देखते हैं।

छोटी बहू सीरियल में साथ काम किया

छोटी बहू सीरियल में साथ काम किया

रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला टीवी शो छोटी बहू में साथ में काम करते थे लेकिन सेट पर दोनों की ज्यादा मुलाकात नहीं होती थी। अभिनव रुबिना की तरफ उस दिन आकर्षित हुए, जब उन्होंने एक दोस्त के यहां गणपती पूजा में उन्हें साड़ी में देखा। टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने कहा था, 'वह साड़ी में काफी अच्छी लग रही थीं। इसके अलावा हम दोनों को साथ लाने की अन्य वजह भी हैं, जैसे कि हम दोनों थिंकर्स हैं, हमें घूमना बहुत पसंद है और हम दोनों ही फिटनेस पर ध्यान देना पसंद करते हैं। उस इंसान के साथ रहना हमेशा अच्छा होता है, जो आपके जीवन की अहमियत को बढ़ाता है और वह मुझे प्रेरित करती हैं। जो चीजें मुझे उनकी ओर आकर्षित करती हैं, वो हैं उनका खूबसूरत और अभिमानी होना।'

मुंबई में हुआ था रिसेप्शन

मुंबई में हुआ था रिसेप्शन

आपको बता दें अभिनव और रुबिना की शादी साल 2018 में शिमला में हुई थी। इसके बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में हुआ था। वहीं साल 2017 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रुबिना से पूछा गया था कि उन्हें अभिनव में सबसे अच्छा क्या लगता है, तो उन्होंने कहा था, 'मैं उन्हें पैंडोरा का बॉक्स कहूंगी- वह सरप्राइज से भरे हैं। वह इतने रचनात्मक हैं कि हर बार आपको शानदार रचनाओं के साथ आश्चर्यचकित कर देंगे। जिससे इंसानों में आपकी रुचि और ज्यादा बढ़ेगी। और जब भी मैं उन्हें कुछ नया करते हुए देखती हूं, तो मैं उनकी ओर अधिक आकर्षित हो जाती हूं। मैं ऐसे इंसान के साथ जिंदगी शुरू करने पर खुद को लकी महसूस कर रही हूं, जो ये जानता है कि हर दिन को कैसे बहुमूल्यता के साथ जीना है।'

रुबिना- पंख खोलने में मेरी मदद की

रुबिना- पंख खोलने में मेरी मदद की

रुबिना के इस इंटरव्यू के एक साल बाद उनकी अभिनव से शादी हो गई। रुबिना ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि 'अभिनव ने मेरे पंख खोलने में मेरी मदद की है। वह मुझे प्रेरित करते हैं। रिश्ता वो नहीं है कि आप एक दूसरे की आंखों में देखें और साथ में दिन गुजारें। बल्कि रिश्ता वो है, जिसमें एक कपल के नाते एक लक्ष्य निर्धारित करें और ये वही है जो हम कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+