Bigg Boss 13: शहनाज की शादी से नाराज हुए फैमिली और फैंस, खुलेआम दी चैनल को ये धमकी

Bigg Boss 13: शहनाज की शादी से घरवाले नाराज,चैनल को ये धमकी

नई दिल्ली। कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस 13(Bigg Boos 13) खत्म हो चुका है। शो को उसका विनर मिल चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर बन चुके हैं। वहीं शो में सबसे इंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के शो न जीतने से न केवल उनके परिवार वाले दुखी है बल्कि उनके फैंस भी नाराज है। सना बिग बॉस के बाद अब 17 फरवरी से 'मुझसे शादी करोगे' शो में नजर आने वाली है। शो की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। इस शो में शहनाज के साथ-सात पारस छाबड़ा भी हिस्सा लेने, लेकिन सना की शादी से उनके परिवारवाले खफा हैं।

सना की शादी से परिवार नाखुश

सना की शादी से परिवार नाखुश

बिग बॉस सीजन 13 के बाद शहनाज गिल जल्द कलर्स से नए शो मुझसे शादी करोगे में नजर आने वाली है। शो 17 फरवरी से प्रसाति होगा, लेकिन शो को लेकर शहनाज के घरवाले नाराज है। शहनाज के पिता और भाई ने 'मुझसे शादी करोगे' शो में शहनाज गिल के स्वयंवर का कड़ा विरोध किया है। शहनाज के स्वंयवर से नाराज उनके भाई शहबाज ने चौनल को खुलेआम चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वो ये शादी वाला शो नहीं होने देंगे। उन्होंने लिखा कि वो ये शादी नहीं होने देंगे और चैनल का प्रोमो सिर्प प्रोमो बनकर ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि शहनाज ये शो नहीं करेगी और पारस छाबड़ा के साथ तो बिल्कुल नहीं करेगी।

 रियलिटी की शादी से नाराज

रियलिटी की शादी से नाराज


शहनाज के पिता संतोष गिल ने कहा कि वो अपनी बेटी की शादी किसी रियालिटी शो के जरिए नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये स्वंयवर शहनाज के करियर को प्रभावित कर सकता है और वो इसमें शहनाज को भाग नहीं लेने देंगे। उन्होंने कहा कि वो पहले चैनल से बात करेंगे। अगर चैनल ने उनकी बात नहीं मानी तो फिर वो शिवसेना की मदद भी ले सकते हैं।

टॉप 3 से हुईं बाहर

टॉप 3 से हुईं बाहर

शहनाज गिल बिग बॉस सीजन 13 की सबसे लोकप्रिय सदस्य रहीं, लेकिन वो शो नहीं जीत पाई। शो के विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच शो के दौरान काफी करीबी दिखी।वहीं फ्लीपर शब्द सना के नाम के साथ जुड़ा। शहनाज कई बार कहती सुनाई दी कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। हालांकि सिद्धार्थ की झिझक को आसानी से देखा जा सकता है। शो के दौरान सना की मस्ती को लोग हमेशा याद करेंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला बने Bigg Boss 13 के विनर तो भड़के सितारे, कहा-'वो जीतने के लायक नहीं', लोगों ने बताया Fixed

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+