Bigg Boss 13: एक्टर अर्जुन कपूर से भी बुरी तरह झगड़ चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला, Viral हुआ पुराना Video
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' का खिताब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता है, इस शो की पूरी 140 दिन की जर्नी के दौरान सिद्धार्थ की इमेज एक गुस्सैल और बैड ब्वॉय की रही, हालांकि उनकी इस इमेज का उन्हें फायदा ही हुआ, जिसके दम पर उन्होंने बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया है। सिद्धार्थे के जीतने के बाद उनसे जुड़े बहुत सारे पुराने वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ ,एक्टर अर्जुन कपूर से भिड़ते नजर आ रहे हैं, जो कि ये साबित करने के लिए काफी है कि मोहक मुस्कान के मालिक सिद्धार्थ को गुस्सा काफी आता है।

अर्जुन कपूर से भी बुरी तरह झगड़ चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला
दरअसल ये वीडियो रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट का है, जो कि सिद्धार्थ ने ही जीता था, इस शो को उस वक्त एक्टर अर्जुन कपूर होस्ट किया करते थे और उसी शो के दौरान अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अर्जुन कपूर इस हद तक नाराज हुए थे कि उन्होंने शो को होस्ट करने से भी मना कर दिया था।

वायरल हो रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला का पुराना Video
आपको बता दें, बिग बॉस का खिताब जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है जबकि आसिम रियाज फर्स्ट और शहनाज गिल सेकेंड रनरअप रहीं, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से उनके फैंस में जश्न का माहौल है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिद्धार्थ की जीत को बायस्ड और गलत बता रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी बहस छिड़ गई है, , सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से आसिम रियाज से फैंस बेहद निराश हैं, इसलिए वे कलर्स चैनल को बायकॉट करने की मांग भी करने लगे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने Fixed विनर वाले मुद्दे पर कही ये बात
सिद्धार्थ शुक्ला ने Fixed विनर होने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं, ऐसी बातों पर आप क्या रिएक्ट कर सकते हो, मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता है, फिर उस पर कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं, लेकिन मैं ऐसे में कुछ कर नहीं सकता हूं।
देखें वायरल Video












Click it and Unblock the Notifications