बिग बॉस में कोएना ने खोला राज- तुर्की के शख्स से लगा बैठी थीं दिल, वो बाथरूम में बंदकर करता था अजीब फरमाइशें

बिग बॉस में कोएना ने खोला राज- बाथरूम में बंदकर अजीब फरमाइशें करता था तुर्की का प्रेमी

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस का 13वां सीजन इन दिनों चल रहा है। टीवी शो में शामिल लोग रोज कुछ ना कुछ ऐसा कह दे रहे हैं जो सुर्खियां बन रहा है। शुक्रवार रात कोएना मित्रा ने अपने पूर्व प्रेमी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे ये शख्स उन्हें हरदम अपने सामने देखना चाहता था। वो तुर्की से था। कोएना का कहना है कि उसकी अजीब फरमाइशें थी, कभी तुर्की चलना को कहता था तो कभी बाथरूम में बंद कर कहता था यहीं रहो।

सात पहले हुआ था तुर्की के शख्स से प्यार

सात पहले हुआ था तुर्की के शख्स से प्यार

कोएना ने बिग-बॉस के घर में एक आपसी बातचीत में बताया कि सात साल पहले ऐसे शख्स के प्यार में पड़ गई थी जो उन्हें लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव था। ये बंदा तुर्की का रहने वाला था। वो नहीं चाहता था कि मै घर से निकलूं, इसलिए कई दफा उसने मुझे बाथरूम में बंद कर दिया। वो कहता था घर में ही रहो।

 तुर्की जाकर पासपोर्ट जला दूंगा

तुर्की जाकर पासपोर्ट जला दूंगा

कोएना ने बताया, ये शख्स अजीब तरह का 'दीवाना' था। कहता था कि तुम तुर्की आ जाओ और यहां आने पर मैं तुम्हारा पासपोर्ट जला दूंगा ताकि तुम वापस न जा सको'। कोएना ने कहा, शुरू में तो हम दोनों के बीच सब अच्छा था लेकिन धीरे धीरे चीजें बदलने लगी और उसकी हरकतें जब नाकाबिले बर्दाश्त हो गईं तो एक लड़ाई के बाद हम अलग हो गए।

कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर चुकीं कोएना

कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर चुकीं कोएना

कोयना मित्रा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने आयटम नंबर भी किए। कोएना रोड, हे बेबी, अपना सपना मनी मनी, मुसाफिर और इंसान जैसी फिल्मों में दिखी थीं। कोयना ने 'अपना सपना मनी-मनी' के वक्त चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। सर्जरी गलत हो गई। कोयना को रिकवर होने में काफी वक्त लगा और वो फिल्मों से दूर हो गईं। अब वो टीवी शो बिग बॉस में दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+