सिद्धार्थ शुक्ला बने Bigg Boss 13 के विनर, Viral हुई ट्रॉफी के साथ Pics! जानिए तस्वीर का सच

नई दिल्ली। Bigg Boss 13 Finale Latest Update, बिग बॉस सीजन 13 का फिनाले शुरू हो चुका है। बिग बॉस के इस सीजन ने कई रिकॉर्ड बनाए। ये सीजन न केवल सबसे सफल सीजन के तौर पर जाना गया बल्कि शो ने कई रिकॉर्ड बनाए। TRP में नंबर 1 के पायदान पर रहना वाला Bigg Boss 13 को आज उसका विजेता मिल जाएगा। शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस सीजन 13 के विजेता का नाम बताएंगे। शो के फिनाले में विनर की घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर विजेता की तस्वीर वायरल हो रहा है।

 कौन बनेगा बिग बॉस 13 का विनर

कौन बनेगा बिग बॉस 13 का विनर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की माने तो शो के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला सीजन 13 के विजेता बने हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो Bigg Boss की ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। सिद्धार्थ के हाथों में बिग बॉस 13 की ट्रॉफी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ ही सीजन 13 के विनर हैं।

 क्या है तस्वीर का सच

क्या है तस्वीर का सच

आपको बता दें कि सिद्धार्थ की बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है वो फेक तस्वीर हैं। वो मॉर्फ तस्वीर हैं, जिसे मॉर्फ तस्वीर की पुरानी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर बनाया गया है। तस्वीर साल 2016 की है, जब सिद्धार्थ ने खतरों के खिलाड़ी शो को जीता था। उस तस्वीर के साथ काट-छांट कर ये तस्वीर बनाई गई है। इसलिए ये तस्वीर पूरी तरह फेक है।

 प्रबल दावेदार हैं सिद्धार्थ

प्रबल दावेदार हैं सिद्धार्थ


आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के प्रबल दावेदार हैं। शो जीतने की संभावना भी सबसे ज्यादा उनकी ही लगती है। जिस तरह से सिद्धार्थ का सफर रहा है माना जा रहा है कि वो शो जीत सकते हैं। वहीं मीडिया में खबरें आ रही है कि फाइनल में सिद्धार्थ और आसिम रियाज के बीच ट्रॉफी की टक्कर होगी।

टॉप 3 में कौन-कौन

टॉप 3 में कौन-कौन

वहीं खबरों की माने तो शो की स्टॉग कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ट्रॉफी से एक कदम पहले घर से बेघर हो गई हैं। वहीं पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए कैश लेकर पहले ही घर से बाहर हो गए। वहीं आरती सिंह कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर हो गईं। रश्मि के आउट होते ही बिग बॉस सीजन 13 के टॉप 3 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं। बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, रश्मि देसाई के घर से बाहर होने के बाद आसिम रियाज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला टॉप 3 में शामिल होंगे। रश्मि देसाई शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखी गईं। कयास लगाए जा रहे थे कि रश्मि और सिद्धार्थ में से कोई एक शो का विनर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+