Bigg Boss 13 की रनर अप आरती सिंह के साथ हुई थी रेप की कोशिश? सामने आई सच्चाई
मुंबई। पिछले करीब चार महीने से टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन आखिरकार शनिवार को अपने मुकाम पर पहुंच ही गया। अब तक सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाले बिग बॉस 13 के विजेता का ऐलान हो गया है। शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया। वहीं शो की सबसे शांत और सीधी स्वभाव वालीं कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह चौथी रनर अप बनीं।

आरती सिंह ने जीता दर्शकों का दिल
बिग बॉस का 13वां सीजन पिछले सभी सीजन से काफी चर्चित और सफल रहा। इस सीजन में दर्शकों ने प्यार, लड़ाई और धोखा सब कुछ देखने को मिला। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह भले ही शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकीं लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। शो में आरती का सफल काफी शानदार रहा। शो की शुरुआत में सभी को लगा कि वह एक कमजोर कंटेस्टेंट हैं और जल्दी ही बाहर हो जाएंगी।

शो के दौरान आरती के साथ घटी ये घटना
आरती सिंह के लिए ऐसी सोच रखने वाले गलत साबित हुए और उन्होंने सबको चौंकाते हुए टॉप 6 में अपनी जगह बनाई। हालांकि शो भले ही खत्म हो चुका है लेकिन अब आरती सिंह काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। वह अपने करियर की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। शो के दौरान आरती सिंह को लेकर कुछ ऐसी घटना घटी थी जो काफी चर्चा में रही, जिसको लेकर फिनाले के बाद उनके भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बड़ा बयान सामने आया है।

आरती के भाई कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा
दरअसल, आरती सिंह ने शो के बीच में ही एक बार बताया था कि एक शख्स ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। फिनाले खत्म होने के बाद एक इंटरव्यू में आरती के भाई कृष्णा ने इस आरोप की सच्चाई का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि आरती पर किसी भी तरीके की रेप की कोशिश नहीं हुई थी, वह फ्लो-फ्लो में कुछ ज्यादा ही बोल गई थी। ऐसी घटना होने वाली थी लेकिन आरोपी लड़का भाग गया।

आरोपी लड़के की तालश कर रही है पुलिस
कृष्णा ने बताया कि हादसे वाले दिन ही आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिर उसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं है, पुलिस उसे तलाश कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि आरती काफी सेंसिटिव हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी रिएक्ट कर देती हैं। जब में शो में छोड़ने आया था तो मुझे नहीं लगा था कि वह टॉप 6 तक भी पहुंच पाएगी।

शो में आया था पैनिक अटैक
कृष्णा आगे बताते हैं कि शो शुरू होने के एक महीने के अंदर ही उसे पैनिक अटैक आया था जिसने घरवालों और दर्शकों को भी डरा दिया था। हम भी उसको लेकर काफी चिंतित थे, हमें लग रहा था वह ठीक नहीं है। मुझे लगा उसके बाद वह शो से बाहर हो जाएगी लेकिन वह डटी रही और मैं उसके इस सफर से काफी शुख हूं। आरती ने शो के अंदर डिग्निटी बनाए रखा।

सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने पर नाराजगी
बिग बॉस 13 शो जीतकर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सिद्धार्थ के शो जीतते ही ट्वीटर पर उनके समर्थन में कम और विरोध में ज्यादा ट्वीट्स आने लगे, शो के मेकर्स पर भी कई तरीके के सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्विटर पर सिद्धार्थ के शो जीतने पर नाराजगी जताई जा रही है। बिग बॉस के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप तक लग रहा है।ट्विटर पर सिद्धार्थ के खिलाफ और आसिम के समर्थन में मुहिम शुरू हो गई है। #FixedWinnerSidharth, #boycottcolorstv, #biasedbiggboss जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

शहनाज से नाराज फैमिली और फैंस
शो में सबसे इंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के शो न जीतने से न केवल उनके परिवार वाले दुखी है बल्कि उनके फैंस भी नाराज है। सना बिग बॉस के बाद अब 17 फरवरी से 'मुझसे शादी करोगे' शो में नजर आने वाली है। शो की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। इस शो में शहनाज के साथ-सात पारस छाबड़ा भी हिस्सा लेने, लेकिन सना की शादी से उनके परिवारवाले खफा हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Final Latest Update: फिनाले से पहले बिग बॉस की टीम से भिड़े आसिम के अब्बू












Click it and Unblock the Notifications