Bigg Boss 13 Final Latest Update: फिनाले से पहले बिग बॉस की टीम से भिड़े आसिम के अब्बू

Bigg Boss 13 Final Latest Update: फिनाले से पहले बिग बॉस की टीम से भिड़े आसिम के अब्बू

नई दिल्ली। Bigg Boss 13 Final Latest Update, कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस का फिनाले शुरू हो चुका है। शो अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। फाइनल से ठीक पहले ही हंगामा हो गया। फिनाले की शूट के दौरान आसिम रियाज के पापा बिग बॉस की टीम से भिड़ गए। शूटिंग के दौरान बिग बॉस की टीम और आसिम के पापा के बीच बहस हो गई।

फिनेला से पहले बिड़े आसिम रिजाय के पापा

फिनेला से पहले बिड़े आसिम रिजाय के पापा

सोशल मीडिया पर चल रही खबर के मुताबिक फिनाले की शूट के दौरान आसिम रियाज के पापा भी पहुंचे। उन्होंने अपने लिए चाय की डिमांड की, लेकिन शूटिंग के बीच में उन्हें इसके लिए मना कर दिया गया। इसके बाद आसिम के पापा भड़क गए और बिग बॉस की टीम के साथ भिड़ गए। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक आसिम के पापा इस बात को लेकर शूटिंग के बीच में ही बिग बॉस की टीम से झगड़ पड़े।

शूटिंग के दौरान हंगामा

शूटिंग के दौरान हंगामा

आपको बता दें कि आसिम बिग बॉस 13 के प्रबल दावेदारों में से एक है। खबरों की माने तो फाइनल मुकाबला आसिम और सिर्दार्थ के बीच होने वाला है। वहीं शहनाज तीसरे नंबर पर सेकेंड रनरअप बनकर बाहर हो जाएंगी, जबकि रश्मि देसाई चौथे नंबर पर आउट होकर टॉप 3 में शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं आसिम रिजाय टॉप 2 तक पहुंचे, लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी से एक कदम दूर वो रेस हार गए। सिद्धार्थ शुक्ला ने शो जीत लिया।

कौन हैं आसिम रियाज

कौन हैं आसिम रियाज

आसिम जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले है। 13 जुलाई 1993 को उनका जन्म को जम्मू और कश्मीर में हुआ। शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। आसिम ने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की ह। आसिम टॉप मॉडर्स में शामिल है। शुरुआती दिनों में कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की थी। कई टीवी विज्ञापनों में वो नजर आएं। कई बड़े ब्रांड के साथ काम किया। न्यूमेरो यूनो, ब्लैकबेरी ब्लू, रॉयल एनफ़ील्ड जैसे बड़ा ब्रांड के लिए आसिम ने मॉडलिंग की। वहीं उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में एक छोटी सी भूमिका निभाई।

बिग बॉस में मिली नई पहचान

बिग बॉस में मिली नई पहचान

आसिम सबसे कम उम्र के मॉडल हैं जिन्हें बिग बॉस सीजन 13 से बड़ी लोकप्रियता मिली। घर में आने वाले हर मेहमान ने उनकी तारीफ। वहीं शो के दौरान उनके और सिदर्धार्थ के झगड़े ने खूब चर्चा बंटोरी तो वहीं हिमांशी के साथ उनकी लवस्टोरी भी चर्चा में रही। आसिम फिटनेस को लेकर एक्टिव रहते हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्हें अक्सर जिम एरिया मेें ही देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+