Bigg Boss 13: करणी सेना के दर्जन भर कार्यकर्ता हिरासत में, सलमान के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' के खिलाफ विरोध बढ़ता ही जा रहा है, शुक्रवार दोपहर को शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, बता दें कि एक दिन पहले ही सुपरस्टार सलमान खान को करणी सेना की ओर से धमकी दी गई थी, जिसके बाद सलमान खान के घर के आगे सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

करणी सेना ने दी है धमकी

करणी सेना ने दी है धमकी

प्रदर्शनकारियों के मद्देनजर ही आज सुबह से ही अभिनेता के घर के आगे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, प्रदर्शन करने वाले खुद को करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ता बता रहे थे। वे बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शो को बंद करने की मांग कर रहे थे।

Bed Friend Forever कांसेप्ट से नाराज करणी सेना

मालूम हो कि एक दिन पहले ही राजस्थान बेस्ड राजपूतों की करणी सेना को शो के Bed Friend Forever कांसेप्ट पर जबरदस्त एतराज जताया था, जिसके कारण उन्होंने इस शो को बैन करने की मांग की थी, करणी सेना ने इस बारे में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा था, जिसमें उसने कहा है कि कि ये शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, 'बिग बॉस 13' में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है, लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है।

लव जिहाद फैला रहे हैं सलमान, बंद हो 'बिग बॉस'

लव जिहाद फैला रहे हैं सलमान, बंद हो 'बिग बॉस'

'बिग बॉस 13' शो में अविवाहित लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद करने वाला शो है, जो केवल हमारे देश के युवाओं को भ्रमित और गलत शिक्षा दे रहा है, सलमान खान का शो लव जिहाद को फैला रहा है, इसलिए शो को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।

करणी सेना ने किया था 'पद्मावत' का विरोध

मालूम हो कि ये वो ही करणी सेना है, जिसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और बहुत बवाल मचाया था, इसने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर काटने की धमकी भी दी थी, बहुत दिनों तक चले विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदलकर प्रदर्शित किया गया था।

भाजपा विधायक ने भी जताया विरोध

भाजपा विधायक ने भी जताया विरोध

वैसे आपको बता दें कि करणी सेना के अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को बाकायदा चिट्ठी लिखकर बिग बॉस-13 का प्रसारण रोकने की मांग की है, उनका भी मानना है कि ये शो अश्लीलता फैला रहा है इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+