अचानक अस्पताल में भर्ती कराई गई दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका, पति शोएब ने तस्वीर शेयर कर मांगी खास दुआ

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 12' की विनर रह चुकीं जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, दीपिका कक्कड़ की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका के पति शोएब के एक सोशल मीडिया से मिली है। दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने अपनी प्यारी पत्नी दीपिका को लेकर बेहद खास मैसेज भी लिखा है।

अस्पताल में एडमिट हुई बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़

अस्पताल में एडमिट हुई बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़

पूरा मामला तब सामने आया जब 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब एक हफ्ते पहले शेयर की गई इस तस्वीर में दीपिका अस्पताल के बेड पर हैं और उनकी स्वास्थ्य जांच चल रही है। इंस्टाग्राम पेज 'कहां हम कहां तुम' से उनकी तस्वीर शेयर की गई थी। दरअसल, ये वही शो है जिसमें दीपिका मुख्य भूमिका निभा रही हैं। करीब एक हफ्ते शेयर की गई इस तस्वीर के बाद अब उनके पति शोएब ने भी उनकी अस्पताल की एक तस्वीर शेयर करने के साथ उनके लिए खास दुआ मांगी है।

पति शोएब इब्राहिम ने तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज

पति शोएब इब्राहिम ने तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज

हाल ही में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दीपिका को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर के साथ शोएब ने लिखा है, 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा, इनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करें।' इस खूबसूरत तस्वीर में दीपिका कक्कड़ पति शोएब के कंधे पर टेक लेकर आराम करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शोएब भी उन्हें अपनी बाहों से सहारा दे रहे हैं।

शोएब ने लिखा- 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा'

शोएब इब्राहिम हमेशा अपनी पत्नी का बेहद ख्याल रखते रहे हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। बताया जाता है कि इस जोड़ी की पहली मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी और शादी करने से पहले चार साल से अधिक समय तक वो रिलेशनशिप में रहे। दीपिका इन दिनों स्टार प्लस के शो 'कहां हम कहां तुम' में सोनाक्षी का मुख्य किरदार निभा रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल के चलते पिछले हफ्ते उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

2018 में दीपिका-शोएब ने की थी शादी

2018 में दीपिका-शोएब ने की थी शादी

बाद में दीपिका कक्कड़ की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। मेडिकल जांच करवाते समय भी दीपिका के पति शोएब ने उनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दीपिका के बॉडी टेम्प्रेचर की जांच की जा रही थी। फिलहाल दीपिका की तबीयत बिगड़ने की तस्वीर वायरल होने के साथ ही जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई सेलिब्रिटिज ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+