#DelhiRains: दिल्ली में जोरदार बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट
नई दिल्ली। लगातार गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को उस समय बड़ी राहत मिली जब सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के साथ राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी। सोमवार को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में मिला-जुला मौसम देखने को मिला। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और पहले तेज आंधी के बाद आई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी बड़ी राहत पहुंचाई। जहां एक ओर दिल्ली में जोरदार बारिश हुई, वहीं इस दौरान मौसम का अध्ययन करने वाली निजी संस्था स्काई मेट ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटे के दौरान मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
सोमवार दोपहर दिल्ली में मौसम ने अचानक ही करवट बदला। हालात ऐसे हो गए जैसे दिन में ही रात हो गई हो। सड़कों पर चल रही गाड़ियों को लाइट्स ऑन करनी पड़ गई। इसी बीच राजधानी के कई इलाकों में पहले धूल भरी आंधी चली और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के साथ-साथ इससे सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी जमकर बारिश हुई। अचानक आई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी बीच उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

यूपी में अगले 8 से 10 घंटे में जोरदार बारिश की आशंका
मौसम का अध्ययन करने वाली निजी संस्था स्काई मेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले आठ से 10 घंटे के दौरान अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी के साथ-साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। स्काईमेट के मुताबिक, यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले 8 से 10 घंटे के दौरान मौसम करवट बदल सकता है। आंधी के साथ-साथ बारिश का अनुमान है।

जब दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी
स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का असर कई इलाकों में देखने को मिला है। इस दौरान दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसका खासा असर राजधानी में देखने को मिला। अचानक आई आंधी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान अचानक ही विजिबिलिटी करीब 500 मीटर तक गिर गई। बता दें कि दिल्ली में 15 जुलाई को बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही जताया था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट
स्काईमेट अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा के उत्तरी भागों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण तट के हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, इसके लिए स्काईमेट ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications