महाराष्ट्र सरकार के मंत्री कोरोना पॉजिटिव, 14 निजी स्टाफ पहले ही वायरस के शिकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडर के भीतर तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार के हाउंसिंग मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना वायरस के संक्रमित में आ गए हैं। उनसे पहले उनके 14 निजी स्टाफ कोराना वायरस पॉजिटिव पाए गए।

Coronavirus Big Update: Maharashtra Housing Minister Jitendra Awhad had Corona Positive, Uddhav Thackeray worried

मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के सभी 14 स्टाफ को क्वारनटीन पर भेज दिया गया। उसके साथ ही खुद जितेंद्र अव्हाड़ भी क्वारंटीन हो गए थे, लेकिन आज उनकी कोरोना रिपोर्ट आई, जो पॉजिटिव निकली है। उनके निजी स्टाफ में 5 कांस्टेबल हैं, इसके अलावा घर के नौकर,कुक और निजी स्टाफ है। खुद मंत्री ने जानकारी दी थी कि वो एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए थे, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया। हालांकि इससे पहले उन्होंने पूर्व सांसद आनंद परांजपे से मिले, जिनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं आज मुंबई में केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के बंगले पर तैनात एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 778 नए मामले सामने आए है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैंय़ मुंबई में कोरोना के 4205 मामले हो गए हैं और अब तक इससे 167 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+