भारत का रक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान को मंजूरी, थर्राएंगे दुश्मन देश
केंद्र ने सेना और भारतीय तटरक्षक बल को और अधिक मजबूत बनाने लिए 34 नए एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रोजेक्ट को मजूरी दे दी है। इसे भारत सरकार का रक्षा के क्षेत्र में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने बृहस्पतिवार प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। रक्षा अधिकारी की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया कि भारतीय सेना और तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मेक इन इंडिया के तहत करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने गुरुवार (07 मार्च) को कई बड़े फैसले लिए। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि का ऐलान किया गया। इसके अलावा रक्षा के क्षेत्र में भारत को मजबूती देने के लिए वायुसेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट AMCA को बनाने के लिए केंद्र ने हरी झंडी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगा।

पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट को फाइनल टच से पहले पांच प्रोटोटाइप विमान बनाए जाएंगे। दरअसल, स्टेल्थ फाइटर जेट का नाम है एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Advanced Medium Combat Aircraft - AMCA), जिसका पहला प्रोटोटाइप साल 2026 में सामने आएगा। इसमें जनरल इलेक्ट्रिक 414 (GE-414) के दो इंजन लगाए जाएंगे। इस विमान के देश में बनने से भारत चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
AMCA फाइटर जेट का विंड टनल मॉडल
AMCA अमेरिकी F-35 और रूस के Su-57 को कड़ी टक्कर देगा। देश में अभी फ्रांस से मंगाए गए 4.5 पीढ़ी के राफेल फाइटर जेट हैं। यह विमान अमेरिका के सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 को स्पीड में पिछाड़ देगा। इसकी अधिकतम गति 2633 km/hr होगी. F-35 की अधिकतम गति 2000 km/hr ही है। एएमसीए के आने के बाद पाकिस्तान तो मुंह खोल नहीं पाएगा. चीन की हालत भी खराब रहेगी।
हथियारों का पूरा जखीरा चौंका देगा आपको
एएमसीए में 14 हार्डप्वाइंट्स होंगे, जिसमें 23 मिलीमीटर की GSh-23 कैनन लगी होगी। इसके अलावा S8 रॉकेट पॉड्स, अस्त्र मार्क-1, 2, 3, हवा से हवा में मार करने वाली NG-CCM मिसाइल, ब्रह्मोस एनजी (BrahMos-NG), संत और हवा से जमीन पर मार करने वाली रुद्रम मिसाइल लगाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications