कांग्रेस को बड़ा झटका, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 16 अगस्त। कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप चैट को भी छोड़ दिया। सुष्मिता देव ने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है और खुद को ग्रैंड ओल्ड पार्टी का पूर्व नेता बताया है। बता दें कि सुष्मिता देव का ट्विटर हैंडल हाल ही में सस्पेंड हो गया था, ट्विटर पॉलिसी के उल्लंघन के चलते ट्विटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

Recommended Video

    Sushmita Dev: Congress को झटका, सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    sushmita Dev

    दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 9 साल की बच्ची के माता-पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आरोप है कि बच्ची के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। राहुल गांधी की इस पोस्ट के बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कई नेताओं ने इसके विरोध में अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल लिया और उसी तस्वीर को डीपी बनाया जिसे राहुल गांधी ने शेयर की थी। इसके बाद ट्विटर ने कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

    गौर करने वाली बात है कि सुष्मिता देव ने सीएएस का समर्थन किया था और उन्होंने हा था कि बराक वैली इसके समर्थन में हैं। यही नहीं उन्होंने नो सीएए लिखा गमछा भी पहनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमे पता है कि माइग्रेंट होने का क्या मतलब होता है, मैं इस तरह के कानून के समर्थन में हूं, लेकिनर सीएए किसी को भी नागरिकता देने में सक्षम नहीं है। मैं कुछ संशोधन के बाद इस कानून का समर्थन करूंगी, खासकर कि तब जब इसमे मुसलमानों को शामिल कर दिया जाए। गौरतलब है कि सुष्मिता देव सात बार के सांसद रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं और उन्हें असम कांग्रेस कांग्रेस का चेहरा माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+