अभी ससुराल में ही हैं ऐश्‍वर्या! सामने आई तेज प्रताप के घर न लौटने की बड़ी वजह

पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के बारे में सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्‍वर्या मायने नहीं लौटी हैं बल्कि वह ससुराल में ही रह रही हैं। तेज प्रताप यादव 28 नवंबर से पटना में हैं, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं। काफी दिनों से यह चर्चा थी कि तेज प्रताप यादव आखिर घर क्‍यों नहीं लौट रहे हैं? ऐश्‍वर्या चूंकि उनके घर पर ही रह रही हैं, इसलिए वह मां राबड़ी देवी के पास 10 सर्कुलर रोड स्थित निवास पर नहीं जा रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि ऐश्‍वर्या अब ससुराल में नहीं हैं बल्कि मायके लौट गई हैं, लेकिन अब यह बात स्‍पष्‍ट हो चली है कि लालू यादव का पूरा परिवार बहू ऐश्‍वर्या के साथ खड़ा है।

राबड़ी देवी ने स्‍पष्‍ट की राय- बेटा चाहिए, पर बहू को भी नहीं छोड़ सकती

राबड़ी देवी ने स्‍पष्‍ट की राय- बेटा चाहिए, पर बहू को भी नहीं छोड़ सकती

तेज प्रताप यादव जब वृंदावन में थे, तब उन्‍होंने कई बार मां राबड़ी देवी से फोन पर बात की। सूत्रों के हवाले से मीडिया में तब खबरें आई थीं कि तेज प्रताप ने दो मुख्‍य शर्तें मां राबड़ी के सामने रखी थीं। पहली- ऐश्‍वर्या से तलाक के मामले पर परिवार उनका साथ दे और दूसरी शर्त यह थी कि उनके मामला के दोनों बेटों तथा चंद्रिका राय के करीबी को बाहर का रास्‍ता दिखाया जाए। अब खबर आ रही है कि परिवार ऐश्‍वर्या के साथ खड़ा है। राबड़ी देवी ने स्‍पष्‍ट कर दिया है, 'मुझे बेटा चाहिए तो बहू भी चाहिए।' ऐसे में तेज प्रताप यादव भी जिद पर अड़े हैं। इस वजह से कहानी और उलझती जा रही है।

अब हुआ खुलासा, क्‍यों घर नहीं जा रहे हैं तेज प्रताप यादव

अब हुआ खुलासा, क्‍यों घर नहीं जा रहे हैं तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव की ओर से पटना सिविल कोर्ट में दी गई तलाक अर्जी पर 29 नवंबर को बंद कमरे में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई की वजह से तेज प्रताप यादव वृंदावन से 28 नवंबर को ही पटना लौट आए थे, लेकिन तब से वह कभी होटल, तो कभी दोस्‍तों के घर पर रह रहे हैं। परिवार के लोग उनके घर आने बाट जोह रहे हैं, लेकिन तेज प्रताप घर नहीं जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। खुद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा, 'मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ने को तैयार हूं।' उनके बयान से स्‍पष्‍ट है कि परिवार ऐश्‍वर्या का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है। चूंकि, ऐश्‍वर्या राबड़ी के साथ ही हैं, इसलिए तेज प्रताप यादव घर जाने से बच रहे हैं।

राबड़ी समेत पूरा परिवार इसलिए दिखा रहा कड़ा रुख

राबड़ी समेत पूरा परिवार इसलिए दिखा रहा कड़ा रुख

इससे पहले ऐश्‍वर्या की मां पूर्णिमा के राबड़ी देवी के घर आने की खबर आई थी। पूर्णिमा जब राबड़ी देवी से बात करने के बाद घर से बाहर निकली थीं, तब उनके आंखों में आंसू थे। तेज प्रताप यादव ने बड़ी बहन मीसा भारती से भी दूरी बना रखी है। मीसा भारती ने भी कई बार तेज प्रताप यादव को समझाने का प्रयास किया था। अब यह बात लगभग साफ हो चली है कि राबड़ी देवी बहू का साथ नहीं छोड़ने वाली हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव के लिए ज्‍यादा दिनों तक जिद पर अड़े रहना बेहद मुश्किल लग रहा है। शायद परिवार का कड़ा रुख ही तेज प्रताप यादव की घर वापसी का कारण बने, क्‍योंकि तेज प्रताप पूरे परिवार को छोड़कर आखिर कितने दिनों तक रहेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+