कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, कई राज्यों में नए सचिव-संयुक्त सचिव को मिली नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

अकिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक पदों पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अलग-अलग राज्यों में प्रदेश प्रभारी महासचिव के साथ सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। इसके अलावा कई पदाधिकारियों के प्रभार वाले प्रदेशों में भी बदलाव किया। इन नियुक्तियों के तहत जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौका दिया गया वो प्रभारियों और महासचिवों के निर्देश पर काम करेंगे।

राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया है।

Big reshuffle in Congress

वहीं कांग्रेस के संचार विभाग के तहत एआईसीसी सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उनके विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर एआईसीसी सचिव काम करेंगे।

किसे कौन से जिम्मेदारी?
कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को AICC सचिव बनाया गया है। पार्टी के संचार विभाग के तहत AICC सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, हालांकि उनके साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्थान के 2 पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+