दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर: 7 नवंबर के बाद कोरोना से हुई सबसे कम मौतें, नए मामले 5000 से नीचे
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। कोरोना के नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन लंबे वक्त के बाद कोरोना वायरस के मामलों में सुधार दिखने लगे हैं। 7 नवंबर के बाद पहली बार नए मामलों की संख्या 5000 से नीचे हुई है। वहीं 7 नवंबर के बाद आज 29 नवंबर को कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे कम है।

Recommended Video
Coronavirus India Update: Delhi में अब 50% Staff को घर से ही करना होगा काम | वनइंडिया हिंदी
दिल्ली में 7 नवंबर के बाद रविवार को 24 घंटों में कोरोना से सबसे कम आंकड़े सामने आए हैं। इन 24 घंटों में 68 मरीजों की मौत हुई। वहीं नए मामलों का आंकड़ा 4906 रहा है। आज लगातार दूसरे दिन रहा है, जब नए संक्रमण के मामले 5000 से कम रहे हैं। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 92.2 प्रतिशत है।
वहीं एक्टिव केस 6.19 प्रतिशत हैं। वहीं मृत्यु दर 1.6% और पॉजिटिविटी रेट 7.64% है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल मामले 5,66,648 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या 93 लाख पार हो गई है। रविवार सुबह जारी किए गए किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93,92,919 पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications