Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गौतम अडानी पर 250 मिलियन डॉलर रिश्वत के आरोप से बड़ा राजनीतिक बवाल, विपक्ष ने की जेपीसी जांच की मांग

Gautam Adani: प्रमुख भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए कथित रूप से भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोपों के बाद एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। यह आरोप अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए हैं और इसने देश के राजनीतिक और कॉर्पोरेट हलकों में भूचाल ला दिया है।

विपक्ष का हमला, जेपीसी जांच की मांग

कांग्रेस, शिवसेना और आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अब अमेरिकी न्याय विभाग और एसीसी द्वारा लगाए गए आरोप। यह मामला न केवल अडानी समूह बल्कि भारत की छवि पर भी सवाल खड़े करता है। हम जेपीसी जांच की मांग करते हैं। उन्होंने सेबी से भी मामले में पारदर्शिता बरतने की अपील की है। सेबी और अन्य सरकारी एजेंसियां अब इसे छिपा नहीं सकती। यह सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ा मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

priyanka chaturvedi

आप और शिवसेना का तीखा बयान

आप सांसद संजय सिंह ने आरोपों पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग की। यह भारत की प्रतिष्ठा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सभी आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विपक्ष आगामी संसद सत्र में अपनी रणनीति पर काम करेगा।

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख के लिए घातक बताते हुए कहा कि जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आई थी। तभी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता थी। लेकिन सरकार और एजेंसियों ने इसे दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बार-बार आरोप लगने से भारत की छवि को नुकसान हुआ है।

भारत सरकार और अडानी समूह से जवाब की मांग

विपक्ष ने भारत सरकार और अडानी समूह दोनों से इन आरोपों पर स्पष्ट और पारदर्शी बयान देने की मांग की। चिदंबरम ने कहा कि यह मामला केवल एक कॉर्पोरेट हाउस तक सीमित नहीं है। बल्कि यह सरकारी संस्थानों की साख पर भी सवाल उठाता है। सेबी और अन्य एजेंसियों को स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू करनी चाहिए।

अडानी विवाद के गहरे निहितार्थ

यह विवाद न केवल अडानी समूह बल्कि भारत की आर्थिक पारदर्शिता और प्रशासनिक ईमानदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। आरोपों ने भारतीय वित्तीय तंत्र और सरकारी संस्थानों की विश्वसनीयता पर असर डाला है। विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर संसद और अन्य प्लेटफार्मों पर सत्तारूढ़ सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

गौतम अडानी पर लगे यह आरोप न केवल उनके व्यवसाय की साख बल्कि भारत के आर्थिक और प्रशासनिक संस्थानों की अखंडता के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। विपक्ष की जेपीसी जांच और स्वायत्त जांच की मांग ने सरकार और अडानी समूह पर दबाव बढ़ा दिया है। अब देश की निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया और इस विवाद के संभावित नतीजों पर टिकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+