7th Pay Commission: इस दिवाली महाराष्ट्र सरकार कर्मचारियों को देगी बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। इस वर्ष दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को सरकार सातवें वेतन आयोग का तोहफा देने जा रही है। इस वर्ष दिवाली से तमाम सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी मिलेगी। राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला लिया है, यह फैसला इसी वर्ष नवंबर माह में लागू किया जा सकता है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने बताया कि महाराष्ट्र में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को नवंबर माह में लागू किया जाएगा।

19 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार दिवाली के मौके पर हम कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 19 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से सरकार पर 21530 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि लोगों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार वेतन देने के लिए हमने इस वर्ष मार्च में 10000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था।

720 दिन की छुट्टी
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार 10000 करोड़ रुपए से अतिरिक्त धन के लिए पूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि या तो पूरक बजट के जरिए अतिरिक्त राशि का आवंटन किया जाएगा, अन्यथा अगले वर्ष पेश होने वाले बजट में इसके लिए राशि का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार चाइल्ड केयर लीव की मांग को भी पूरा करने पर विचार कर रही है। मुंगतीवार ने कहा कि हम सीसीएल को दो वर्ष (720) दिन करने की मांग को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। यह छुट्टी सरकारी विभाग में कार्य कर रही महिला कर्मचारियों को मिलेगी, जबकि पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 7th Pay Commission: 15 अगस्त को पीएम कर सकते हैं बड़ा ऐलान,न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद

बढ़ सकता है काम करने का समय
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के काम करने के समय में बढ़ोतरी पर भी महाराष्ट्र सरकार विचार कर रही है। दरअसल सरकार हर शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारियों के काम करने का समय 15 मिनट बढ़ाने का विचार कर रही है। हालांकि इसपर सरकार की ओर से अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications