Coronavirus Effect: दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद

Coronavirus Effect: दिल्ली के सभीप्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ गए है। ये खतरनाक वायरस धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारता जा रहा है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आ गए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने बच्चों को कोरोना वार के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने सभी स्‍कूलों को तत्‍काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus: 31 March तक Delhi के सभी Primary Schools Closed| वनइंडिया हिंदी
     Big News : All primary schools In Delhi closed till 31 March, as coronavirus spreads

    दिल्ली सरकार के आदेशानुसार दिल्‍ली के सभी प्राइमरी स्‍कूल 6 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मनीश सिसोदिया ने कहा कि सरकारी और निजी स्‍कूलों को कोरोना वायरस से बचाव के कारण बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस के रोकथाम और उसके बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार की ओर से इस वायरस को रोकने के लिए हर स्‍तर परबचाव के कदम उठाए जा रहे हैं।

    आपको बता दें कि दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण के 90000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस को मामले सामने आ रहे हैं। भारत में अब तक 29 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 17 जयपुर में, एक दिल्ली में, आगरा में छह और तेलंगाना में एक मामला सामने आया है।

    सरकार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रही है। लोगों को डरने के बजाए जागरूक रहने की ज्यादा जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वायरस के रोकथाम और इलाज के लिए उठाए जा रहे कदमों की लगातार जानकारी दे रहे हैं। सरकार की ओर से 19 लैब और बनाई जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली मिलन कार्यक्रमों से दूरी बनाने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+