ECI का बड़ा निर्णय, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए, बंगाल के DGP को भी हटाने की कार्रवाई: सूत्र
चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक दो दिन बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों की हवाले से एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने छह राज्यों गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। जिन राज्यों के गृह सचिव हटाए गए हैं, उनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य शामिल हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।
सूत्रों को हवाले से कहा गया है कि 6 राज्यों के गृह सचिवों के अलावा चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है।

ईसीआई ने राज्य सरकारों को भेजे निर्देश
आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं। आयोग ने बीएमसी और अतिरिक्त/उपायुक्तों को आज शाम 6 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश के साथ स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा ईसीआई ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।
चुनाव आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिवों को भी हटा दिया है। इससे पहले आयोग ने BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया।
आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जिन्होंने अपने पदर पर तीन साल की अवधि पूरी कर ली है या फिर अपने गृह जनपदों में तैनात हैं। बता दें कि महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था। ऐसे में ईसीआई ने सख्त एक्शन लिया।












Click it and Unblock the Notifications