स्पूतनिक वी की सबसे बड़ी खेप पहुंची हैदराबाद, मिले 30 लाख डोज

हैदराबाद, जून 1। भारत में कोविड-19 रोधी वैक्सीनों की किल्लत के बीच मंगलवार को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की तीसरी खेप देश पहुंची। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची इस खेप में वैक्सीन की 30 लाख डोज आई हैं। ये बाहर से आने वाली वैक्सीन की खेप में सबसे बड़ी खेप थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Russia से Sputnik-V वैक्सीन की एक और खेप पहुंची Hyderabad | वनइंडिया हिंदी
    Sputnik V

    देश में आयात टीकों की सबसे बड़ी खेप

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार खेप में वैक्सीन के साथ-साथ भारी मात्रा में पदार्थ शामिल हैं जो पैनासिया बायोटेक में भरने के लिए काम आती हैं। GMR हैदराबाद एयर कार्गो (GHAC) ने कहा कि 56.5 मीट्रिक टन का शिपमेंट, विशेष रूप से चार्टर्ड मालवाहक RU-9450 से आया है। यह कंसाइनमेंट हैदराबाद हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के 3.43 बजे पहुंचा है। यह भारत में अब तक आयात की गई टीकों की सबसे बड़ी खेप है।

    डॉ रेड्डीज लैब्स को भेजी गई वैक्सीन

    GHAC ने कहा कि हवाई अड्डे पर शिपमेंट की प्रक्रिया 90 मिनट से भी कम समय में पूरी की गई। इसके बाद वैक्सीन की खेप डॉ रेड्डीज लैब्स को भेज दिया गया, जोकि रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के भारतीय भागीदार हैं। आपको बता दें कि रूसी वैक्सीन की सबसे पहली खेप 1 मई को हैदराबाद पहुंची थी। पहली खेप में 1.5 लाख डोज और 16 मई को 60,000 डोज की दूसरी खेप आयात की गई थी। डॉ रेड्डीज लैब्स द्वारा वैक्सीन की आयातित खुराक की कीमत 995 रुपये प्रति खुराक रखी गई है, जिसमें 5% जीएसटी भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+