10 दिसंबर को होंगे 4 राज्यों में विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्‍ली, 09 नवंबर। चुनाव आयोग ने मंगलवार को देश के 4 राज्‍यों में विधान परिषद चुनावों की घोषणा की है। चुनाव आयोग के इस आदेश के अनुसार महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में विधान परिषदों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। निर्वाचन आयेाग के अनुसार वोटों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

pic

चुनाव आयोग ने कहा कि सात स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से महाराष्ट्र विधान परिषद के आठ मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी को समाप्त होने वाला है। आयोग के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार सात स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच में स्थानीय निकाय के कामकाज का समय 75 फीसदी से अधिक है।

महाराष्‍ट्र में भी होगा चुनाव

आयोग ने मुंबई की दो सहित छह सीटों के लिए पांच स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान किया है।

तेलंगाना में होगा चुनाव

तेलंगाना विधान परिषद के नौ स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों के 12 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल 4 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है।आयोग ने तेलंगाना विधान परिषद के लिए उपरोक्त 9 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है।

कर्नाटक और तेलंगाना में होगें चुनाव

चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक विधान परिषद के 20 स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों के 25 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है। कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए 20 स्‍थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 8 स्‍थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव भी 10 दिसंबर को होंगे।

कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का करना होगा कड़ाई से पालन

चुनाव आयोग के आदेश अनुसार 10 दिसंबर को चुनाव के लिए वोट पड़ेगें और मतगणना 14 दिसंबर को होगी। चुनाव संबंधी सारी प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी करने का समय दिया गया है। आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान कोविड 19 से बचाव संबंधी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा मतदान के दिन के अलावा पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान कोरोना दिशा निर्देश का पालन करना पड़ेगा।

लागू हुई आचार स‍ंहिता

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने राज्यो के मुख्‍य सचिवों को ये सुनिश्चित करने के लिए वरिष्‍ठ अधिकारियों को नियुक्‍त करने का निर्देश भी जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+