फिर से हो सकती है दाऊद इब्राहिम के रेस्टोरेंट की नीलामी, डॉन के डर से नहीं जुट पाया पैसा

मुंबई। डी कंपनी के रूप में आतंक का सिंडकेट चलाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मालिकाना हक में रहे रेस्टोरेंट 'दिल्ली जायका' की नीलामी एक बार फिर होगी। जी हां क्योंकि पूर्व में हुए नीलामी में इस रेस्टोरेंट को चार करोड़ 28 हजार रुपए में खरीदने वाले पत्रकार से सामाजिक कार्यकर्ता बने एस बालकृष्णन औपचारिक रूप से संपत्ति जुटाने में नाकाम रहे। बालाकृष्णन ने देश सेवा समिति के नाम पर मुंबई के भिंडीबाजार इलाके में स्थित इस रेस्टोरेंट की नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाई थी।

Bidding for Dawood Ibrahim's eatery may be held again
वहीं सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या दाऊद इब्राहिम के खौफ के चलते बालाकृष्णन फंड का इंतजाम नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम 5 बजे तक रकम चुकानी थी। बालाकृष्णन ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं थे फिर भी 30 लाख रुपए डिपाजिट करके नीलामी में हिस्सा लिया। मुझे उम्मीद थी कि आम लोगों के साथ साथ धनाढ्यवर्ग भी उनका साथ देगा। पर वहां से मुझे निराशा ही हाथ लगी। मैंने कई उद्योगपतियों, बिल्डरों से मदद मांगी, लेकिन इसके लिए कोई तैयार नहीं हुआ।

उन्होंने उस जगह पर गरीब बच्चों के लिए एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की योजना बनाई थी। बालकृष्णन ने कहा कि ‘‘मुझे दुख है कि मैं राशि नहीं जुटा सका। दाउद इब्राहिम का डर सबसे बड़ी वजह थी जिस वहज से लोग मेरा समर्थन करने के लिए आगे नहीं आये।'' बालाकृष्णन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि होटल सरकार अपने कब्जे में ले ले और इस जगह पर पुलिस स्टेशन खोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+