अगरतला से बेंगलुरू के बीच शुरू हुई हमसफर एक्सप्रेस, जल्द ही राजधानी की होगी शुरुआत
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने मंगलवार को साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी देकर रवाना किया है। यह ट्रेन बेंगलुरू को अगरतला से जोड़ेगी। इस ट्रेन को अगरतला में रेल राज्य मंत्री के अलावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, कई अन्य मंत्री, विधायक और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में रवाना किया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बिल्पब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह देश को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पूरी तरह से बदल देंगे। आज पूर्वोत्तर भारत काफी तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। यह हमसफर एक्सप्रेस प्रधानमंत्री के उसी वायदे का एक हिस्सा है। जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस भी यहां से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications