Bhupinder Hooda: बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने भूपेंद्र चौधरी पर ऐसा क्या बोला, मच गई सियासी खलबली
Bhupinder Hooda: भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने बुधवार ,26 फरवरी को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए ऐसा बयान दे दिया है कि अब सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।
काग्रेस नेता पर हमला करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को बीजेपी में लाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही बीजेपी के लिए काम करते हैं। भिवानी में मीडिया से बातचित करते हुए बीजेपी नेता ने ये बयान दिया है।

Bhupinder Hooda: किरण चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो हमारे लिए ही काम करते हैं', BJP सांसद के बयान ने मचाई सियासी खलबली
भाजपा सांसद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और अब पार्टी के खत्म होने के पूरे आसार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनावों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर तंज कसते हुए किरण चौधरी ने कहा, ''भूपेंद्र हुड्डा तो शुरू से हमारे (बीजेपी के) साथ हैं और हमारे लिए ही काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका आभार जताती हूं।'' भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी का कुछ नहीं होने वाला है ऐसे नेताओं की वजह से कांग्रेस खत्म हो रही है।
हरियाणा निकाय चुनाव में तेज हुई सरगरमी
बता दें कि हरियाणा निकाय चुनाव में ज्यादा समय नहीं है और इसी के साथ चुनावी दांव-पेंच भी शुरु हो गए हैं। एक ओर बीजेपी तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है तो वहीं कांग्रेस में अभी सुस्ती देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कुछ ही इलाकों में वोट की अपील की है वहीं,भूपेंद्र हुड्डा रोहतक के अलावा कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस खेमे में स्टार प्रचारकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य की कमी दिख रही है












Click it and Unblock the Notifications