छत्तीसगढ़ में नहीं हो पाया CM के नाम पर फैसला, क्या बोले भूपेश बघेल?
नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नाम को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। गुरुवार को दिनभर चले बातचीत के दौर के बाद देर रात मध्य प्रदेश के सीएम के तौर पर कमलनाथ के नाम का ऐलान किया गया जबकि छत्तीसगढ़ के सीएम को लेकर आज फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम की रेस में शामिल भूपेश बघेल का भी बयान आया है।

भूपेश बघेल ने सीएम के उम्मीदवार को लेकर जारी बैठकों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ आए और सभी विधायकों के साथ बैठक की जिसके बाद सामूहिक रूप से विधायकों द्वारा निर्णय लिया गया कि अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। जो भी जिम्मेदारी उनके द्वारी सौंपी जाएग, हम उसको स्वीकार करेंगे।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। कल कोई समाधान न निकलने के बाद शुक्रवार यानी आज इसपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फैसला ले सकते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 सालों का वनवास खत्म हुआ है और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने की तरफ पार्टी ने कदम बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications