Bihar News: मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एन0एच0-22) तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का किया लोकार्पण

हाल ही में उद्घाटन की गई भूपतिपुर से पुनपुन तक की एलिवेटेड रोड दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों तक त्वरित यात्रा और बेहतर पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य पटना में ट्रैफिक जाम को कम करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

आयोजित कार्यक्रम स्थल से मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत 1105 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भूपतिपुर से पुनपुन (एन0एच0-22) तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर लोकार्पण किया। सिपारा से महुली एलिवेटेड पथ पर जाने के लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से होकर लोग अब सफर कर सकेंगे और सिपारा से महुली की दूरी महज 5 से 6 मिनट में पूरी हो जाएगी।

New Elevated Road from Bhupatipur to Punpun Opens

लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का भूपतिपुर से पुनपुन तक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुनपुन में रुके और वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने इस क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है। इस पथ के उ‌द्घाटन होने से हमलोग बहुत कम समय में पटना आवागमन कर सकेंगे, यह सब आपकी बदौलत संभव हुआ है। पुनपुन क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम आपके द्वारा चलाए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा पुराना लगाव है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है। हम हमेशा इस क्षेत्र में आते रहते हैं और यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हैं। हमसे जो बन पड़ेगा आपलोगों के लिए और इस क्षेत्र के विकास के लिए करते रहेंगे। सबलोग मिलजुलकर रहें और आगे बढ़ें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और राजगीर जाने में लोगों को सुविधा होगी। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा। पटना को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में यह एलिवेटेड सड़क काफी उपयोगी होगी। इस एलिवेटेड सड़क के शुरू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहनेवाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत होगी एवं आवागमन में समय की बचत होगी।

मुख्यमंत्री लौटने के क्रम में सिपारा के पास रुके। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर आकर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बचे हुये कार्य को दो माह में पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, पूर्व विधायक श्री सतीश कुमार, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिव शंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+