MP News: प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, 2027 को युवा वर्ष घोषित करने का ऐलान

मध्य प्रदेश की राजधानी में, हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कोलार में एक प्रमुख तिरंगा यात्रा में भाग लिया। देशभक्ति के गीतों और जनभागीदारी वाली इस यात्रा का समापन युवा ऊर्जा को राज्य और राष्ट्रीय विकास से जोड़ने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें प्रगति को बढ़ावा देने के लिए 2027 को युवा वर्ष घोषित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। कोलार क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली और कुछ समय तक जनता के बीच पैदल भी चले।

Bhopal Tiranga Yatra Declares Youth Year

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देशभर में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। आज दुनिया भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य को देख रही है और वैश्विक मंच पर देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है।

2027 में मनाया जाएगा युवा वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया गया, जिससे प्रदेश में निवेश और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा मिला। वहीं किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से किसानों के हित में कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को प्रदेश और देश के विकास से जोड़ते हुए नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।

जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था की ओर से किया गया। यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।

यात्रा में बाइकर्स के अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का उत्साह बढ़ाया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का संदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+