जब तीसरी पत्‍नी के सामने खुला पहली, दूसरी और चौथी का राज

भोपाल। फेसबुक अब लोगों के पुराने राज भी उगलने लगा है। ताजा मामला मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को फेसबुक के माध्‍यम से ही पता चला कि उसका पति पहले से दो शादी कर चुका है। वो उसकी तीसरी पत्‍नी है। इतना ही नहीं उसे यह भी पता चल गया कि उसका पति चौथी शादी करने की फिराक में है। इस बात को जानने के बाद युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है परंतु धोखेबाज पति की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से गिरफ्तारी की सिफारिश की है। शुरुआती छानबीन में पैसों के लिए अलग-अलग शादी करने का मामला सामने आया है।

2016 में सुषमा ने किया था लव मैरिज

2016 में सुषमा ने किया था लव मैरिज

पीडि़ता का नाम सुषमा श्रीवास्‍तव है। उसने महिला आयोग में बताया कि निर्मल श्रीवास्‍तव नाम के युवक से उसका अफेयर था। 22 अप्रैल 2016 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर लिया। शादी के बाद उसे ससुराल वालों ने स्वीकार नहीं किया। इसलिए वह और निर्मल अलग रहने लगे। छह महीने बाद हसबैंड की व्यवहार बदलने लगा। वो हर समय रुपए की मांग करता। उसने धीरे धीरे उसकी जमा पूंजी पांच लाख रुपए खर्च कर दिए। वह बात-बात पर मारपीट करने लगा।

एक दिन पति ने बोल दिया- पैसों के लिए की थी शादी

एक दिन पति ने बोल दिया- पैसों के लिए की थी शादी

सुषमा ने बताया कि एक दिन निर्मल ने गुस्‍से में बोल दिया वह उसे पसंद नहीं करता। रुपयों के लिए शादी की थी। अब वह माता-पिता के कहने पर शादी करेगा। महिला के मुताबिक, एक दिन फेसबुक देखते समय निर्मल की दूसरी महिला के साथ शादी की फोटो देखी। वह ससुराल गई तो वहां से आपत्तिजनक शब्द बोलकर भगा दिया गया।

थाने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा

थाने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा

सुषमा ने बताया कि जब दूसरी शादी के सबूत मिले तो वो महिला थाने पहुंची। वहां उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पता चला कि निर्मल दो शादियां पहले कर चुका है। सने उन लड़कियों को भी धोखा दिया। महिला ने वुमन कमिशन को दोनों लड़कियों के साथ हुए बातचीत के ऑडियो सुनाए और कमिशन की प्रेसिडेंट से बात कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+