भोजपुरी हॉट गर्ल अंजना की छतरी संग बारिश में अठखेलियां, वीडियो वायरल
VIDEO:भोजपुरी हॉट गर्ल अंजना ने की बारिश में अठखेलियां
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अंजना ने फेसबुक पर ये वीडियो शेयर किया है। भोजपुरी की हॉट गर्ल कही जाने वाली अंजना इस वीडियो में छाता लिए बारिश में खड़ी नजर आ रही हैं, वो अपनी छतरी को गोल गोल घुमाती दिख रही हैं। यह वीडियो मुबई का है। मुंबई की बारिश में मस्ती का वीडियो ही अंजना ने शेयर किया है।
अंजना बहुत जल्द ही रवि किशन के साथ फिल्म 'सनकी दरोगा' में नजर आएंगी। रवि किशन की भोजपुरी फिल्म 'सनकी दरोगा' का ट्रेलर खूब धमाल मचा रहा है। 'सनकी दरोगा' के ट्रेलर को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह एक सीधी सादी मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं जो दरोगा रवि किशन की दीवानी है। वहीं रवि किशन का कड़क पुलिसवाले बने हैं।
इन दिनों अंजना सिंह गुजरात में अपनी फिल्म 'मेरी बिटिया' की शूटिंग कर रही है। 'सनकी दरोगा'और 'मेरी बिटिया' के अलावा अंजना के पास इन दिनों 'चोर मचाये शोर' भी है।