VIDEO: यूट्यूब पर आग लगा रहा है यह भोजपुरी गाना, यकीन मानिए सब भूल जाएंगे आप

नई दिल्‍ली। भोजपुरी फिल्‍मों की लोकप्रिय एक्‍ट्रेस आम्रपाली दूबे इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्‍म सत्‍या का एक प्रमोशनल सांग इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। यूट्यूब पर मौजूद उनके इस गाने की व्‍यूज देखकर इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह आम्रपाली की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। जी हां यह गाने ने यूट्यूब पर 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया और यह सिलसिला अभी भी जारी है। आपको बता दें कि 8 माह पहले 27 मार्च को यह गाना रिलीज हुआ था।

किसी भी भोजपुरी गाने ने अबतक नहीं किया ऐसा करनामा

किसी भी भोजपुरी गाने ने अबतक नहीं किया ऐसा करनामा

चर्चा इसलिए जरुरी है कि क्‍योंकि अभी तक किसी भी भोजपुरी गाने ने ऐसा कारनामा नहीं किया। यही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों के भी बहुत ही कम गानों को इस आंकड़े को छूने का मौका हाथ लग सका है। गाने का शिर्षक है 'राते दिया बुताके।' आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की एकमात्र अभिनेत्री हैं जिनकी पांच फिल्मों को यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आम्रपाली दुबे ने इस उपलब्धि के लिए अपने फैन्स को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस कारनामे के पीछे उनकी ही चाहत है।

साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में हुई आम्रपाली की एंट्री

साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में हुई आम्रपाली की एंट्री

साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने मात्र तीन साल के अपने फिल्मी करियर में ऐसे कई कारनामे किए हैं, जिसे करने की चाहत हर एक्ट्रेस में होती है। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन चर्चित फिल्मों का वह हिस्सा रहीं, साथ ही उनपर फिल्माए गए गाने भी सक्सेसफुल रहे।

आम्रपाली के हिट फिल्‍म

आम्रपाली के हिट फिल्‍म

निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राजा बाबू , निरहुआ रिक्शावाला 2 , निरहुआ चलल ससुराल 2, बेटा और निरहुआ सटल रहे भोजपुरी की उन फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें यू-ट्यूब पर करोड़ों लोगो ने देखा है और इन सभी फिल्मों में आम्रपाली दुबे लीड एक्ट्रेस हैं। वीडियो देखने के लिए एक स्‍लाइड नीचे जाएं।

यहां देखिए VIDEO

VIDEO देखें को कमेंट बॉक्‍स में बताएं कि आपको कैसा लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+