भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी फिल्म स्टार 'निरहुआ', अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने चेहरे हैं। वे रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म स्टार 'निरहुआ' बीजेपी में हुए शामिल

भोजपुरी फिल्म स्टार 'निरहुआ' बीजेपी में हुए शामिल

निरहुआ के गानों को यूपी और बिहार में लोगों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते वे भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार बन गए। निरहुआ आज भोजपुरी स‍िनेमा में काफी मजबूत स्‍तंभ माने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, निरहुआ को आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ सीट से बीजेपी के रमाकांत यादव को हराया था। हालांकि अबकी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर बीजेपी अखिलेश यादव के सामने निरहुआ को मैदान में उतारती है तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

रवि किशन को गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है बीजेपी

दूसरी तरफ ये भी खबर आ रही है कि एक और एक्टर रवि किशन भी चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को रवि किशन ने कहा, 'मैं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ूंगा लेकिन पार्टी यह तय करेगी कि कहां से चुनाव लड़ूंगा।' ऐसी अटकलें हैं कि रवि किशन को पार्टी गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। सीएम योगी द्वारा गोरखपुर सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा को गोरखपुर में हार का सामना करना पड़ा था और सपा के टिकट पर प्रवीण निषाद ने इस सीट से चुनाव जीता था। बता दें कि इसके पहले कल राजनीति में सक्रिय रहीं जयाप्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। जया प्रदा को बीजेपी ने रामपुर सीट से आजम खां के खिलाफ मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+