महाराष्ट्र: मदरसे में बिरयानी खाने गए 26 बच्चे बीमार, 5 की हालत नाजुक
भिवंडी। मुंबई के पास भिवंडी में दारूल उलूम दरगाह दीवान शाह मदरसे में पढ़ने वाले 26 बच्चे फूड पॉयज़निंग का शिकार हो गए हैं। इन बच्चों ने कल शाम खाने में बिरयानी दी गई थी जसके बाद कल रात से ही इन बच्चों की हालत खराब होना शुरू हो गई थी। इन बच्चों को इलाज के लिए आईजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया है। कुछ बच्चों की हालत नाजुक देख उन्हें ठाणे के सिविल और मुंबई के नायर अस्पताल भी भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, 26 में 5 बच्चों की हालत काफी ज्यादा नाज़ुक है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी मदरसे में जाकर जाँच शुरू कर दी है।

मामला भिवंडी के दीवानशाह रोशन बाग इलाके का है जहां बिरयानी खाने से 26 बच्चे बीमार हो गए हैं। इन सभी बच्चों को भिवंडी के सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है। इनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए मुम्बई भेजा गया। दरअसल कल शाम को एक मदरसा मे बच्चों को बिरयानी दी गई थी।

बिरयानी खाने के बाद आज कुछ बच्चों को तकलीफ होने लगी। देखते-देखते 26 बच्चे बीमार हो गए जिनमे से 5 बच्चों की हालत इतनी गंभीर हुई की उन्हें मुम्बई भेजना पड़ा। फिलहाल बाकी बच्चों को इलाज के बाद उनके घर छोड़ दिया गया है जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications