भीम सेना का ऐलान-नूपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम

नई दिल्ली, 08 जून: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां मुस्लिम देश बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान की आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी देश के अंदर कई संगठन नुपुर शर्मा का जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच भीम सेना ने नूपुर शर्मा की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Recommended Video

    Nupur Sharma ने किया Prophet Muhammad का अपमान, जीभ काटने पर 1 करोड़ ईनाम | वनइंडिया हिंदी | #News
    Bhim Army announced Whoever cuts Nupur Sharmas tongue will get a reward of 1 crore

    भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने बुधवार को नूपुर शर्मा की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। नवाब सतपाल तंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि नूपुर शर्मा ने नबी का अपमान किया है, जिससे करोड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग आहत हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझ कर नूपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

    तंवर ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए कि कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नूपुर शर्मा है तो ऐसे में योगी सरकार ने उसको आरोपी क्यों नहीं बनाया। सतपाल तंवर ने कहा कि नूपुर शर्मा जैसी नेता को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत जेल भेजना चाहिए या देश निकाला दे देना चाहिए। उनका कहना है कि नूपुर शर्मा द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी से भारत पूरे दुनिया जगत में बदनाम हो रहा है।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों नूपुर शर्मा ने टाइम्स नाउ की एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद देशभर में उनका विरोध शुरू हो गया था। चौतरफा दबाव के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। नुपुर शर्मा को कई कट्टरपंथी धमकी भी दे रहे हैं। नुपुर पर बढ़े खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+