भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मांग, राजस्थान में भी हो जाति जनगणना, 7 अक्टूबर को करेंगे ये बड़ी घोषणा
Bhim Army chief Chandrashekhar Azad News: बिहार सरकार द्वारा जारी जाति जनगणना के बाद अब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने राजस्थान में भी जाति जनगणना कराने की मांग की है। चंद्रशेखर आजाद ने राज्य में जाति आधारित जनगणना की मांग उठाई है।
राजस्थान में जाति जनगणना की मांग करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, इससे जातिवाद नहीं बढ़ता बल्कि जागरूकता बढ़ती है। इससे समाज को कोई खतरा नहीं है।

7 अक्टूबर को जारी होगी पहली लिस्ट
साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि उनकी आजाद समाज पार्टी की पहली लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
आजाद समाज पार्टी राजस्थान चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची 7 अक्टूबर को घोषित करेगी। भीम आर्मी की 'संविधान बचाओ' यात्रा शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंची, जहां उन्होंने ये घोषणा की है।
गहलोत सरकार पर चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना
चंद्रशेखर आजाद ने प्रचार पर जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि लोग उन्हें अपने वोट से जवाब देंगे। भीलवाड़ा में प्रेस को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, 'सरकारें चुनाव प्रचार पर जनता का पैसा बर्बाद कर रही हैं...लोग अपने वोट की ताकत से उन्हें जवाब देंगे।'
उन्होंने कहा, 'राजस्थान में काफी उत्साह देखा गया और मुझे उम्मीद है कि इस बार आजाद समाज पार्टी के नतीजे बेहतर होंगे।' आजाद ने कहा, हम राजस्थान की अधिकांश विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
'वोटों को खरीदने की राजनीति आज भी वैसे ही जारी है'
चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि आजादी के बाद की सरकारे जनता को रात के अंधेरे में प्रलोभन देती थी। लेकिन अब सरकार वोटर्स को लुभाने के लिए दिन के उजाले में ही प्रलोभन देने लगी है। बस थोड़ा सा तरीका बदल गया है। लेकिन वोटों को खरीदने की राजनीति आज भी वैसे ही जारी है।
उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा का पहला चरण 6 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। हम 7 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications