Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी पर था शक तो ऑफिस में घुसकर चाकू से गोद डाला, फिर किया सरेंडर

मुंबई। वीना भोएर मर्डर केस में आरोपी कुमार भोएर ने भायंदर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 42 साल का कुमार भोएर वीना का पति है और आरोप है कि उसने ऑफिस में ही वीना के पेट में कई बार चाकू घोंपा, जिससे उनकी मौत हो गई। वीना भोएर भायंदर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक कुमार को पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों के बीच होता था झगड़ा

अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों के बीच होता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध होने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इस झगड़े से तंग आकर 35 साल की वीना ने 2 जनवरी को पति का घर छोड़ दिया था और पति को इसकी खबर भी नहीं थी। घर आने पर कुमार ने वीना को नहीं देखा तो उसके बारे में पता लगाया और अंत में उसने वीना के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

15 बार दनादन चाकू वीना के पेट में घोंपा

15 बार दनादन चाकू वीना के पेट में घोंपा

पुलिस इंस्पेक्टर जाधव ने बताया कि मंगलवार को कुमार वीना के ऑफिस गया था। वीना भी तुरंत दफ्तर पहुंची थी। कुमार ने उसे बात करने के लिए कहा जिसपर वीना वहां से लॉबी में आई और दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस के बीच कुमार ने अचानक चाकू निकाला और 15 बार दनादन चाकू वीना के पेट में घोंप दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वीना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के सामने आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के सामने आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस ने बताया कि कुमार ने थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को कुमार को ठाणे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस केस के अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+