भरतभाई पटेल: वलसाड विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। भरतभाई पटेल को वलसाड विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। भरतभाई पटेल का जन्म 20 मई 1958 वलसाड तालुके के परदीपरनेरा में हुआ था। भरतभाई पटेल के पिता का नाम कीकूभाई पटेल है। भरतभाई पटेल ने साउथ गुजरात विवि से एमएससी की डिग्री हासिल की हैं।

भरतभाई पटेल 2012 में पहली बार गुजरात विधानसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले वह तहसील स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं।
myneta.in के मुताबिक उनकी पत्नी का नाम भावनाबेन है। वह स्कूल टीचर हैं। हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा बिजनेस बताया है। उन पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications