भारत बंद (Bharat Bandh): योगी आदित्यनाथ बोले-भगवान विपक्ष को सदबुद्धि दे

Recommended Video

    Bharat Bandh : Yogi Adityanath ने Congress का Protest पर उड़ाया मजाक | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने 'भारत बंद' बुलाया है। पार्टी ने दावा किया है कि इस बंद को 21 विपक्षी दलों और कई व्यापार संगठनों ने बंद का समर्थन हासिल है, तो वहीं भाजपा की ओर से इस बंद का विरोध भी जारी है।

    Bharat Bandh: सीएम योगी बोले-भगवान विपक्ष को सदबुद्धि दे

    इस बंद के लिए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का ये भारत बंद उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, महिला, किसान व नौजवानों को मिल रहा है तो इससे निराश विपक्ष से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती, भगवान उनको सदबुद्धि दे, उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास नीति, नेतृत्व और रणनीति नहीं है इसलिए वो भारत बंद जैसे नकारात्मक तरीकों को अपना रहा है।

    आपको बता दें कि कांग्रेस के साथ, आज के भारत बंद में जो पार्टियां शामिल हैं, वो हैं शरद पवार की एनसीपी पार्टी, डीएमके, मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर), राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल, लालू यादव की आरजेडी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), मायावती की बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, पीडब्लूपी, शेतकरी कामगार पार्टी, आरपीआई (जोगेंद्र कवाडे गुट) और राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी जबकि तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना और आप आज के बंद में शामिल नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+