भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की फरमाइश पर राहुल गांधी ने किया अनोखा डांस, देखें वीडियो
पार्टी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। इस वक्त यात्रा महाराष्ट्र में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर एक वर्ग से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। वहीं, यात्रा के वक्त के राहुल गांधी के कई वीडियो ऐसे आते हैं, जो चर्चाओं का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को आया है। जिसमें राहुल गांधी महाराष्ट्र में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है वीडियो
कांग्रेस की तरफ से यह वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है...देखिए क्या हुआ जब राहुल गांधी से डांस करने की फरमाइश लोगों ने कर दी...? इस वीडियो राहुल गांधी हाथ उठाकर डांस कर रहे हैं। वहीं, कुछ कलाकार भी उनके साथ डांस कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग ढोल और बासुरी बचा रहे हैं। राहुल गांधी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
वाशिम में है राहुल गांधी की यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र के वाशिम जिले में है। महाराष्ट्र में यात्रा की शुरुआत नांदेड़ जिले से की गई थी। इससे पहले मंगलवार को पत्रकारों ने जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश से पूछा कि गुजरात चुनाव के चलते यात्रा क्या असर होगा? इस पर उन्होंने कहा कि यात्रा का कोई असर गुजर चुनाव की वजह से नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक चोरों के खिलाफ है। यात्रा वोट बैंक से कोई मतलब नहीं है।
20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इस दौरान 6 जिलों में करीब 399 किलोमीटर का मार्च किया जाएगा। वहीं, यात्रा 5 दिसंबर को पड़ोसी राज्य राजस्थान में प्रवेश करेगी। दोनों ही राज्यों में यात्रा के दौरान राष्ट्रीय और राज्य के बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- राजीव गांधी हत्याकांड: जेल से 32 साल बाद बाहर निकली नलिनी ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications