कांग्रेस जनवरी 2024 में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू कर सकती है: सूत्र

Bharat Jodo Yatra 2: कन्याकुमारी से कश्मीर तक पिछले साल निकाली सितंबर में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस एक बार फिर पदयात्रा शुरू करने जा रही है। राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से अपनी यात्रा शुरू की थी, जो कि जनवरी 2023 में कश्मीर में जाकर पूरी हुई।

वहीं अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 के पहले हफ्ते के बाद किसी भी वक्त अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण शुरू करने पर विचार कर रही है।

Bharat Jodo Yatra

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज जनवरी 2024 के पहले हफ्ते के बाद शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस बाद कांग्रेस की यात्रा पहले अलग होगी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 हाइब्रिड मोड में होगी, जिसमें पैदल मार्च के साथ-साथ वाहनों का भी उपयोग किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक यात्रा के लिए दो रूट तलाशे जा रहे हैं। अगर फाइनल हुआ तो इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य से होगी। एक वरिष्ठ नेता ने इंडिया टुडे को बताया कि इस बार की यात्रा का विशेष फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र पर होगा।

सूत्रों ने के अनुसार क्योंकि प्रस्तावित अवधि आम चुनावों से पहले होगी, इसलिए पार्टी विपक्षी खेमे के प्रमुख चेहरों को भी शामिल करने की योजना बना रही है।

पहली यात्रा की तरह इस दौर में भी हर दिन समापन बिंदु पर राहुल गांधी द्वारा संबोधित सार्वजनिक बैठकों की एक सीरीज की योजना पर काम किया जा रहा है। 21 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान प्रस्तावित यात्रा पर चर्चा और समर्थन होने की संभावना है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण, जो 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ, जनवरी 2023 में श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले लगभग 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। यह 12 राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी। 126 दिनों में यह भारत की सबसे लंबी पदयात्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+